Hindu mythology: सनातन धर्म में हर चीज का अपना अलग महत्व है. कुछ का ज्योतिष शास्त्र में तर्क मिलता है तो कुछ की धार्मिक मान्यताएं हैं. ऐसा ही एक तर्क गुरुवार और मंगलवार को बाल कटवाने को लेकर. आपने अक्सर घरों में देखा होगा कि, बड़े-बुजुर्ग गुरुवार, मंगलवार और शनिवार के दिन बाल कटवाने को मना करते हैं. इस दिन नाखून काटना भी वर्जित होता है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? अगर बृहस्पतिवार को बाल कटवा लें तो क्या होगा? क्या बृहस्पतिवार को बाल कटाने से उम्र घटती है? आइए जानते हैं इस बारे में-
गुरुवार को बाट कटवाने से जुड़ी मान्यता
कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार, मंगलवार और शनिवार को बाल कटवाना ठीक नहीं माना गया है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन बाल कटवाने से जीवन में काफी सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. जीवन में दुर्भाग्य आता है. हालांकि, कई लोग इन चीजों को नहीं भी मानते हैं. क्योंकि, कुछ जगह गुरुवार को बाल कटाना ठीक भी बताया गया है.
गुरुवार को बाल कटवाने से क्या होगा?
आमतौर पर माना जाता है कि गुरुवार को बाल कटवाने से उम्र घटती है. लेकिन, सोशल मीडिया पर चल रहे एक पोस्ट ने लोगों को सकते में ला दिया. इस पोस्ट में ज्योतिष एक्सपर्ट कहना है कि, बृहस्पतिवार को बाल कटवाने से 1 साल की आयु बढ़ती है. ऐसे में सवाल होता है कि, फिर बाल कटवाने को मना क्यों किया जाता है. इसपर वे आगे कहते हैं कि, बाल न कटवाने का नियम उन लोगों पर लागू होता है जो बृहस्पतिवार का व्रत करते हैं. सिर्फ उन्हीं लोगों को बाल और सेविंग कराने से बचना चाहिए.
मंगलवार को बाल कटवाने से क्या होगा?
पोडकास्ट में ज्योतिषी कहते हैं कि, मंगलवार को बाल कटवाने से 4 महीने की आयु घटती है. शनिवार को बाल कटवाने से 11 महीने की आयु घटती है. वहीं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार और गुरुवार का दिन बाल काटने के लिए अशुभ माना जाता है. मंगलवार का दिन मंगल ग्रह से जुड़ा है, जो बहुत उग्र स्वभाव वाले माने जाते हैं. ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार के दिन बाल काटने से आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है. साथ ही व्यक्ति की उम्र कम होती है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.)