Holi 2023: होली खेलते समय इन वास्तु टिप्स का रखें ध्यान, दूर होगीं परेशानियां
Holi 2023: होली का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल होली 8 मार्च, बुधवार को खेली जाएगी। होली को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहता है। होली के पर्व को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत की याद दिलाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, होली के दिन कुछ महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स का पालन करना बेहद प्रभावी माना जाता है। वास्तु शास्त्र में होली को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। जिनका पालन करने से बेहद लाभ मिलता है। साथ ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं होली से जुड़े कुछ वास्तु नियम।
होली से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स!
अगर आप परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर घर पर ही होली मनाने को सोच रहे हैं। तो होली खेलते समय दिशा का अवश्य ध्यान रखें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि आपका घर उत्तर मुखी है तो आप पीले, नीले, आसमानी और हरे रंग के साथ होली खेल सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश करती है। साथ ही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
अगर किसी आपका घर दक्षिण मुखी दिशा में है, तो आप लाल, बैंगनी, गुलाबी और नारंगी रंगों से होली खेलें। वास्तु के मुताबिक, ऐसा करने से व्यक्ति में आत्मविश्वास आता है। साथ ही आर्थिक उन्नति भी प्राप्त होती है।
वहीं पश्चिम मुखी घर में हल्के सफेद, नीले और सुनहरे रंग का इस्तेमाल कर के होली खेल सकते हैं। ऐसा करने से इंसान के जीवन में सुख और समृद्धि आती है। साथ ही जीवन से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
यदि आपका घर पूर्व दिशा में है तो घर में होली खेलते समय लाल, नारंगी, पीला, हरा और गुलाबी जैसे डार्क कलर सकारात्मक रंगों के साथ होली खेलें। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा करने से यश और वैभव में वृद्धि होती है।