होम / इंद्र योग से ये 3 राशियां हो जाएंगी मलामाल, नवरात्री के पहले दिन हो सकता है कुछ अच्छा, जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल?

इंद्र योग से ये 3 राशियां हो जाएंगी मलामाल, नवरात्री के पहले दिन हो सकता है कुछ अच्छा, जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल?

Preeti Pandey • LAST UPDATED : October 3, 2024, 7:57 am IST
इंद्र योग से ये 3 राशियां हो जाएंगी मलामाल, नवरात्री के पहले दिन हो सकता है कुछ अच्छा, जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल?

Horoscope 03 October 2024: इंद्र योग से होंगी ये 3 राशियां होजाएंगी मलामाल

India News (इंडिया न्यूज़), Horoscope 03 October 2024: शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर गुरुवार से शुरू हो गई है और आज मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही चंद्रमा कन्या राशि के बाद तुला राशि में गोचर करने जा रहा है और इंद्र योग, मालव्य योग और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से मेष राशि के लोग मांजी की ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं और सिंह राशि वालों के सभी काम मां दुर्गा के आशीर्वाद से पूरे होंगे। धनु राशि वालों को काम पर फोकस करना चाहिए। ग्रहों की स्थितियों के बीच आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशिफल

शारदीय नवरात्रि के कारण मेष राशि वालों के घर में धार्मिक माहौल रहेगा और कई घरेलू काम भी पूरे होंगे। अगर आप व्यापार में किसी बात को लेकर परेशान हैं, तो वो आज खत्म हो जाएगी। आज आप परिवार वालों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोग आज पूरा दिन काम में व्यस्त रहेंगे और सहकर्मियों के साथ नए प्रोजेक्ट पर चर्चा भी कर सकते हैं। भाइयों के साथ संबंध बेहतर होंगे और आप माता के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। शाम का समय आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य रहने वाला है। नवरात्रि के चलते आप सुबह से ही धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं तो आज आपको अच्छा मुनाफा होगा जिससे व्यापार में तरक्की होगी। परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं जिससे आप थोड़े तनाव में रहेंगे लेकिन धीरे-धीरे आप सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर लेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई नया काम सौंपा जा सकता है जिसे आपको पूरी मेहनत और ईमानदारी से करना होगा।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आज आपको कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं, जिसकी वजह से आपकी कुछ परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। इस दौरान आपको गुस्से पर काबू रखना होगा और धैर्य रखना होगा, तभी आप काम पूरे कर पाएंगे और अच्छा महसूस करेंगे। नवरात्रि के कारण परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा और विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे अवसर आ सकते हैं। शाम का समय आप किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों को गुरुवार के दिन क्रोध में आकर व्यापार या नौकरी में कोई गलती करने से बचना चाहिए, नहीं तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा और नवरात्रि के चलते आप पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। विवाह योग्य लोगों की ओर से अच्छे विवाह प्रस्ताव आएंगे। आज आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपके मन में किसी के लिए गलत विचार न आएं। अपने अलावा दूसरों के भले के बारे में भी सोचें, तभी आपका भला होगा। शाम का समय आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

नवरात्रि के पहले दिन इस विधि से की मां शैलपुत्री की पूजा, तो बनेंगे सारे बिगड़े काम!

सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहने वाला है। मां दुर्गा की कृपा से आज आपके सभी काम पूरे होंगे और अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अगर आपका पैसा लंबे समय से कहीं फंसा हुआ है तो आज भाइयों की मदद से आपको मिल जाएगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। घर की साज-सज्जा या मरम्मत के काम को लेकर आप अपने माता-पिता से चर्चा कर सकते हैं। शाम को घर के बच्चों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।

कन्या राशिफल

नवरात्रि का पहला दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। सुबह से ही घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ व्रत-उपवास और पूजा-पाठ भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और आपको हर कदम पर उनका सहयोग भी मिलेगा। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज उसके वापस आने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को आज सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन वाले लोग आज लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। शाम का समय आप परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे।

तुला राशिफल

नवरात्रि का पहला दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। सुबह से ही आपको समय-समय पर लाभ मिलता रहेगा और शुभ समाचार भी मिलते रहेंगे, जिससे धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। व्यापार और कारोबार में जिन अधूरे कार्यों के कारण आप परेशान हैं, वे भी आज मां दुर्गा के आशीर्वाद से पूरे हो जाएंगे। परिवार के सदस्यों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आप कोई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। शाम का समय किसी धार्मिक स्थान पर व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आज शुभ समाचार मिलेगा। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सलाह से व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा और आप नई योजनाएं भी बनाएंगे। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो आज सरकारी पहलुओं पर ध्यान दें, उसके बाद ही आगे बढ़ें। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। बच्चों के किसी काम को लेकर आपको पूरा दिन भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन शाम को आपको राहत मिलेगी।

धनु राशिफल

धनु राशि वालों को आज अपने काम पर ध्यान देना चाहिए, चाहे वह नौकरी हो या व्यवसाय, और लापरवाही करने से बचें क्योंकि दुश्मन इसका फायदा उठा सकते हैं। नवरात्रि के कारण परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा और बच्चे भी प्रसन्न मूड में रहेंगे। छात्रों को आज शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। संतान की शिक्षा में सफलता या किसी प्रतियोगिता में सफलता का समाचार सुनकर आप प्रसन्न होंगे। आज आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ होता दिख रहा है। कोई बहुत जरूरी काम पूरा होने के कारण शाम को परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

मकर राशिफल

मकर राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य रहेगा। नवरात्रि के अवसर पर घर में धार्मिक गतिविधियां चलती रहेंगी और संतान के प्रति जिम्मेदारी भी पूरी होगी। अगर आपने कोई व्रत लिया है तो आज आप उसे पूरा करने जाएंगे। अगर आप कोई बिजनेस डील खींचने की कोशिश करेंगे तो यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए उस पर तभी फैसला लें। भाई-बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। छात्रों की शिक्षा में आ रही बाधाएं आज दूर होंगी। शाम का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में बिताएंगे।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वाले आज लंबे समय के बाद अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। आज आप अपने लिए थोड़ा समय निकालेंगे और खुद पर कुछ पैसे खर्च करेंगे। आप अपनी जरूरत के लिए नए कपड़े, मोबाइल, घड़ी आदि भी खरीद सकते हैं। आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आज कार्यस्थल पर आपका किसी से विवाद चल रहा है, तो आपको अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी, जिससे आपको मान-सम्मान मिलेगा। यदि परिवार में

100 जन्मों तक भीष्म पितामह ने नहीं किया कोई अपराध, लेकिन फिर क्यों 101वें जन्म में मिली इतनी बड़ी सजा?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT