होम / दिवाली से पहले इन 3 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, माता लक्ष्मी करेंगी धन की बरसात! जानें आज का राशिफल

दिवाली से पहले इन 3 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, माता लक्ष्मी करेंगी धन की बरसात! जानें आज का राशिफल

Preeti Pandey • LAST UPDATED : October 17, 2024, 7:52 am IST
ADVERTISEMENT
दिवाली से पहले इन 3 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, माता लक्ष्मी करेंगी धन की बरसात! जानें आज का राशिफल

Horoscope 17th October 2024: दिवाली से पहले इन 3 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

India News (इंडिया न्यूज), Horoscope 17th October 2024: 17 अक्टूबर का राशिफल बता रहा है कि कर्क, कुंभ और मीन राशि के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। दरअसल, आज चंद्रमा मीन राशि से मेष राशि में गोचर करने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज सुनफा नामक शुभ योग बनेगा क्योंकि आज गुरु चंद्रमा से दूसरे भाव में मौजूद रहेंगे। ऐसे में मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा का आगमन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष की ओर से चिंताओं का समाधान होने से आज आप राहत महसूस करेंगे। आज आपको अपने परिवार और प्रियजनों से भी सहयोग मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे, जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। ससुराल पक्ष से भी आपके संबंध बेहतर होंगे।

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। वैसे पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। भाइयों की मदद से आज आपके कुछ काम पूरे हो जाएंगे। लेकिन आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, अनावश्यक खर्च होने की संभावना है। आज आपको जल्दी अमीर बनने की योजनाओं से बचना चाहिए। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

आज गुरुवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आज आप जहां भी अपना पैसा निवेश करेंगे, भविष्य में आपको उससे बहुत लाभ मिलेगा। शाम का समय आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से बातचीत में बिताएंगे। अगर आपका पैसा फंसा हुआ है तो आज आपको मिल सकता है, जिससे आपको मानसिक शांति और खुशी मिलेगी। आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। वैसे आपका पूरा दिन व्यस्तता में बीतेगा। दांपत्य जीवन में आपका प्रेम और सौहार्द बना रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज गुरुवार का दिन व्यापार में लाभ देने वाला रहेगा। आज आपको अपने भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। अगर विवाह की बात चल रही है तो आज रिश्ता आगे बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों की तरफ से आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में काम ज्यादा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। आज आपको किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का मौका भी मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। कीमती सामान का ख्याल रखें।

कर्क राशि

आज चंद्रमा कर्क राशि से दशम भाव में गोचर कर रहा है, अतः आज कर्क राशि के जातकों को मान-सम्मान और लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक जीवन में पिता और पिता पक्ष से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आज आपको अपना रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। आज आप घर की साज-सज्जा पर पैसा खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थी आज थोड़ा विचलित रहेंगे, इसलिए उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

शरद पूर्णिमा की रात क्या सच में अमृत बन जाती है खीर? परिवार को खिलाया तो क्या होगा, जाने इस पूजा का सही तरीका!

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज आपको व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आप राजनीतिक संपर्कों से भी लाभ उठा पाएंगे। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की भी संभावना है। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको सफलता मिलेगी। आय के लिहाज से आयात-निर्यात के काम से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। आज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल सकता है। आपके प्रेम जीवन में भरपूर प्यार और उत्साह रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आपको सरकारी कार्यों में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास और मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य के मामले में भी आज आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि आप बदलते मौसम को लेकर सतर्क नहीं रहेंगे तो बीमार पड़ सकते हैं। हालांकि आज इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। आप किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

तुला राशि

आज तुला राशि वालों के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। आप आज किसी दीर्घावधि निवेश में भी पैसा लगा सकते हैं। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। आज नौकरी व्यवसाय में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे आप थका हुआ महसूस करेंगे। हालांकि आज आपको अपना मनपसंद भोजन मिलने की भी संभावना है। आज आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। किसी चिंता या तनाव से मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। हालांकि आज घर के वरिष्ठ सदस्यों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम जो काफी समय से रुका हुआ था, आज पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपका दिन मिला-जुला रहेगा, कमाई के साथ-साथ आज खर्चे भी बने रहेंगे। घर की साज-सज्जा और व्यवस्था पर आज आप धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी को आज शॉपिंग के लिए भी ले जा सकते हैं। विरोधियों और शत्रुओं से आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपका मन धर्म और आध्यात्म की ओर आकर्षित होगा। आप कुछ नया और रचनात्मक करने की कोशिश करेंगे। आज आप घर की व्यवस्था में भी कुछ बदलाव करना चाहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा, कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों को आज इस संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ में आपका प्यार बना रहेगा, आप अपने पार्टनर को कोई उपहार दे सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि

आज सितारे कुंभ राशि वालों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहे हैं। आज आपको व्यापार में लाभ के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के किसी सदस्य से किया वादा पूरा करने के लिए आप समय और धन दोनों खर्च करेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम और आपसी सहयोग से आनंदमय बना रहेगा। आज किसी मित्र की मदद से आपको किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। अगर शाम को आपके आसपास कोई विवाद उत्पन्न होता है तो उसमें मध्यस्थ बनने की गलती न करें, अन्यथा आप खुद भी विवाद में फंस सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम जीवन में आज आप अपने प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताएंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर कर रहा है, जो आपके लिए लाभ के योग बना रहा है। बिजली के उपकरणों और घर की साज-सज्जा के सामान का व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छी कमाई होगी। कपड़ा व्यापारी भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन दस्तावेजों के मामले में आपको काफी सावधानी बरतनी होगी। अगर आपने साझेदारी में कोई व्यापार करने का मन बनाया है तो आज आप ऐसा कर सकते हैं।

हनुमानजी के थे 5 भाई जो सभी थे शादीशुदा, क्या है उनके नाम, जाने कैसा था पूरा परिवार?

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT