होम / Horoscope 22 February 2023: जानें आज किन राशियों को होगा धन लाभ, पढे़ं अपना राशिफल

Horoscope 22 February 2023: जानें आज किन राशियों को होगा धन लाभ, पढे़ं अपना राशिफल

Gargi Santosh • LAST UPDATED : February 22, 2023, 8:25 am IST
Horoscope 22 February 2023: जानें आज किन राशियों को होगा धन लाभ, पढे़ं अपना राशिफल

Horoscope

Horoscope 22 February 2023: ज्योतिष के अनुसार आज, 22 फरवरी 2023 का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। दैनिक राशिफल की सभी राशियों को आज बहुत लाभ होता दिखाई दे रहा है सफलता आपके कदम चूमेगी। आइए जानते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे क्या कह रहे हैं।

मेष राशि 

मेष राशि वाले जातकों को आज जल्दबाजी वाले काम को करने से बचने की सलाह दी जा रही है। लंबे समय से रिश्तों में चल रही अनबन आज दूर होगी। आप आज जल्दबाजी में कोई काम ना करें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आर्थिक मामलों में थोड़ी सूझबूझ दिखाएं। आज आप अपनी शान शौकत की कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के व्यवसाय कर रहे जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको कोई नई उपलब्धि मिलने से  आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपनी आय में संतुलन बनाकर चले, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। आज आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने से खुशी होगी इस दौरान आपकी आय के कुछ नए स्त्रोत भी प्राप्त होते दिख रहे हैं। आज आपको अपने अधिकारियों से बहुत ही सोच-विचार कर बातचीत करनी होगी। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में भी सलाह मशवरा करना पड़ेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों को आज का दिन आध्यात्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने वाला रहेगा। आज आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलने से आप अपने कामों में आगे बढ़ेंगे और लाभ के कुछ नए अवसर भी प्राप्त करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो उनके लिए आज का दिन फलदायक रहने वाला है। आज आप लोगों की बातों में आने से बचें और सावधानी बरतें। आज आपका दान धर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपको अपनों के सहयोग से किसी काम को करने का मौका मिलेगा। आपको किसी काम को करने से पहले उस पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन किसी काम को साझेदारी से करने वाला रहेगा इस दौरान आपका सम्मान बढ़ेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे वहीं कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उछाल लेकर आएगा। आज आप सेहत का पूरा ख्याल रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो उनके आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप बड़ों की बात का मान-सम्मान रखेंगे। आज आपकी आधुनिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। आपको किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। व्यवसाय में आज मजबूती दिखेगी जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों को आज अति उत्साहित होकर काम करने से बचना है। आप अपने परिजनों से तालमेल बनाकर रखेंगे। वहीं जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। बिजनेस में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो उससे भी आज आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों को आज आलस को त्यागकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाने से अच्छा है कि आप अपने व्यवसाय के कामों की ओर ध्यान लगाएं। कुछ आवश्यक मामलों में आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस दौरान आप कुछ सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। आपके आकर्षण को देखकर लोग हैरान रहेंगे। आज आपके घर में किसी अतिथि के आने से परिवार के लोग उसमें व्यस्त रहेंगे। आपके सुख-सुविधाओं में आज वृद्धि होगी।  किसी पैतृक कार्य में आपको वरिष्ठ सदस्यों से मदद की आवश्यकता होगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने वाला रहेगा। आपकी स्मरण शक्ति को पूरा बल मिलेगा और आपके व्यक्तित्व में और निखार आएगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढे़गी। आप एक बजट बना कर चले ताकि आप कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने में कामयाब रह सके।

तुला राशि 

तुला राशि वालो का आज लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आप किसी से धन-उधार लेने से बचें नहीं तो समस्या हो सकती हैं। यदि आपने धन संबंधित मामलों में लापरवाही की तो आपको बाद में उसके लिए पछतावा होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप कुछ योजनाओं पर फिर से काम करेंगे।

ये भी पढ़ें: सोनू निगम ने दिया हेल्थ अपडेट, मीडिया के सामने आकर सुनाई घटना की पूरी सच्चाई

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT