होम / अहोई अष्टमी पर इन 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, कुबेर के खजाने की तरह बरसेगा धन!

अहोई अष्टमी पर इन 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, कुबेर के खजाने की तरह बरसेगा धन!

Preeti Pandey • LAST UPDATED : October 24, 2024, 7:46 am IST
ADVERTISEMENT
अहोई अष्टमी पर इन 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, कुबेर के खजाने की तरह बरसेगा धन!

Horoscope 24 October 2024: अहोई अष्टमी पर इन 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी

India News (इंडिया न्यूज), Horoscope 24 October 2024: ज्योतिष गणना के अनुसार 24 अक्टूबर का राशिफल वृषभ, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए काफी लाभकारी रहने वाला है। आज चंद्रमा अपनी राशि कर्क में पुष्य नक्षत्र में गोचर कर रहा है और सोने पर सुहागा ये है कि चंद्रमा के साथ मंगल भी कर्क राशि में रहकर धन योग बना रहा है। ऐसे में आज जन्म लेने वाले बच्चों की कुंडली में धन योग बनेगा और इस योग के प्रभाव से आज कई राशियों को लाभ होगा। आइए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। जो लोग मकान या जमीन खरीदना चाह रहे हैं, उन्हें आज बेहतर डील मिल सकती है। आज आपको कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। अगर आप अपने कार्यस्थल में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी, लेकिन अपनी योजना को गुप्त रखें। आज आपको कुछ नए लाभदायक अवसर भी मिलेंगे। अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि

आज वृषभ राशि वालों के लिए लाभ की संभावना है। आज आपको कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज आपको कोई उपहार और आर्थिक लाभ मिल सकता है। बीमार लोगों की सेहत में आज सुधार आएगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और प्रेम जीवन में भी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। किसी काम से आपको यात्रा भी करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए प्यार और उत्साह से भरा रहेगा। आज आपको अचानक फ़ोन पर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आपको अभी शेयर में निवेश करने से बचना चाहिए, नहीं तो पैसा फंसने और डूबने का डर है। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको धन योग का लाभ मिलेगा और आपकी आय में वृद्धि होगी। आज आपको अपने भाइयों से सहयोग मिलेगा। आपके विरोधी और शत्रु शांत रहेंगे और आज आपको कहीं से अचानक लाभ मिलेगा। आज आपको कोई उपहार भी मिल सकता है। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। लेकिन काम का दबाव भी बना रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने के संकेत दे रहा है। आज आपको सामाजिक क्षेत्र में अपना प्रभाव और महत्व दिखाने का भी मौका मिलेगा। नौकरी में आज आपको अपने वरिष्ठों से प्रोत्साहन मिलेगा, लेकिन काम का दबाव भी आज आप पर बना रहेगा। दांपत्य जीवन में आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आप उन्हें आज शॉपिंग के लिए भी ले जाएंगे। पड़ोसियों से आज आपको लाभ और सहयोग मिल सकता है। लेकिन आज बहसबाजी में पड़ने से बचें, अन्यथा झगड़ा हो सकता है।

धनतेरस पर इन 5 राशियों के घर आएगा असली सौभाग्य, जानें कैसे उठाएं लक्ष्मी नारायण योग का लाभ

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। आज आपको अपने बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज आप घर के लिए कुछ भौतिक सामान खरीद सकते हैं। लेकिन आज आपको कार्यक्षेत्र में विरोधियों और प्रतिद्वंदियों से सावधान रहना होगा। आज आप अपनी बुद्धिमता से व्यापार में सफलता पा सकते हैं। आज आपको किसी पुराने परिचित से भी लाभ होगा। आज कन्या राशि के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। आज आप अपनी रचनात्मक क्षमताओं का लाभ भी उठा पाएंगे। आप आय के अन्य स्रोतों की भी तलाश करेंगे और अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। आज शाम को आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी। आज आपको अपने भाई-बहनों के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। प्रेम जीवन में आज आपके प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आप यात्रा और वाहन पर भी पैसा खर्च कर सकते हैं। जो लोग वाहन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। आज आपको राजनीतिक क्षेत्र में संपर्कों का लाभ मिलेगा। कहीं से अटका हुआ पैसा मिलने से भी आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने बच्चे की बेहतरीन प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में आज आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। व्यापारियों को आज व्यापार में लाभ मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में आज आपको अपने प्रेमी के साथ प्रेम और सामंजस्य बनाए रखना होगा। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। घर में धर्म-अध्यात्म का माहौल भी बना रहेगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सितारे आज आर्थिक लाभ मिलने के संकेत दे रहे हैं। आपको पूर्व में किए गए कार्यों और निवेशों से भी लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति मिलने से भी आज आप प्रसन्न रहेंगे। सरकारी क्षेत्र के कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। धन योग के शुभ प्रभाव से आज आप लंबी अवधि का निवेश भी कर सकते हैं। व्यापार और काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका भी मिलेगा।

कुंभ राशि

आज चंद्रमा और मंगल की युति धन योग बना रही है जो कुंभ राशि के लिए लाभकारी रहने वाला है। आज आपको आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आज आपके धन में वृद्धि होगी। आज आपको मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शाम को आप अपने लिए कुछ खरीदारी करेंगे। आपको कुछ लाभदायक सौदे मिलने की भी संभावना है। आज आपको विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज आप शिक्षा प्रतियोगिता में सफल होंगे। आज आपको मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लेकिन आज आपको विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, कमाई अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में किसी नजदीकी रिश्तेदार के व्यवहार और बातों से आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। आज आपको किसी सामाजिक कार्य में भी भाग लेना पड़ सकता है। लेकिन आर्थिक मामलों में आज आपको जोखिम भरे फैसले लेने से बचना होगा वरना आपको नुकसान हो सकता है।

धनतेरस पर कतई ना खरीदें ये 5 चीजें, बर्बाद हो जाएगी जिंदगी, अभी से ही कर लें नोट

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT