होम / सावन में अगर कर ली इस मंदिर में एक बार परिक्रमा, तो आर्थिक तंगी से खुद माँ लक्ष्मी दिला देंगी मुक्ति

सावन में अगर कर ली इस मंदिर में एक बार परिक्रमा, तो आर्थिक तंगी से खुद माँ लक्ष्मी दिला देंगी मुक्ति

Prachi Jain • LAST UPDATED : August 16, 2024, 6:00 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Vrindavan Parikrama: भारत में मंदिरों में परिक्रमा का विशेष महत्व है, और जब बात वृंदावन की हो, तो इसकी पवित्रता और महत्व और भी बढ़ जाता है। वृंदावन का नाम आते ही मन में एक अलग सी ही उमंग सी छा जाती हैं। बांके बिहारी का ये धाम अपने नाम से ही चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान ले आता हैं तो सोचिये इसकी परिक्रमा से मन को कितना सुख प्राप्त होगा? अगर आप भी प्रभु की कृपा पाना चाहते हैं, तो आपको सावन के दौरान वृंदावन में परिक्रमा जरूर करनी चाहिए। जी हाँ! सावन में वृंदावन की परिक्रमा का एक विशेष ही महत्व हैं और वो क्या हैं ये आप आज जान लेंगे….

वृंदावन की परिक्रमा का महत्व

वृंदावन, भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की अद्भुत लीलाओं की भूमि है। यहां की परिक्रमा करने से भक्तों को विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। श्रावण मास के दौरान, यहां परिक्रमा करने का महत्व और भी अधिक हो जाता है। मान्यता है कि इस पवित्र मास में परिक्रमा करने से सुख, समृद्धि, और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

सावन के इस ”आखिरी” शुक्रवार अगर कर लिया ये एक उपाय तो कोई नहीं रोक सकेगा लखपति बनने से, जानें क्यों हैं ये इतना खास?

बांके बिहारी मंदिर के सेवायत, श्रीनाथ गोस्वामी के अनुसार, “श्रावण मास में पृथ्वी पर सभी देवी-देवता आकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन करते हैं। इस दौरान 33 कोटी देवी-देवता वृंदावन की परिक्रमा का पुण्य प्राप्त करने आते हैं।”

परिक्रमा का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

वृंदावन की परिक्रमा करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में आने वाली बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। यह स्थान अपने आप में एक पुण्य भूमि है, जहां कृष्ण और राधा रानी के साथ गोपियों द्वारा की गईं लीलाओं का अद्भुत अनुभव होता है।

जिन हिंदुओं पर जुल्म ढा रहा Bangladesh, उन्हीं की देवी ने खड़ा किया ये देश, जानें कौन हैं वो शक्ति?

श्रीनाथ गोस्वामी बताते हैं कि श्रावण मास में वृंदावन की परिक्रमा करने से न सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण, बल्कि तुलसी माता का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। परिक्रमा करने वाले भक्तों के घर से आर्थिक तंगी हमेशा के लिए दूर हो जाती है, और मां लक्ष्मी का वास वहां होता है।

मोक्ष की प्राप्ति

वृंदावन की परिक्रमा लगाने से न केवल सुख और समृद्धि प्राप्त होती है, बल्कि भक्तों को मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। यह मान्यता है कि परिक्रमा करने से मनुष्य के सभी पापों का नाश होता है, और उसे ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे जीवन के सभी कष्टों का अंत हो जाता है।

क्यों रात के 12 बजे ही किया जाता हैं किन्नरों का अंतिम संस्कार?

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT