होम / रावण दहन की राख से कर लिए अगर ये उपाय, घर के कोने-कोने से भाग निकलेगी नकारात्मक ऊर्जा

रावण दहन की राख से कर लिए अगर ये उपाय, घर के कोने-कोने से भाग निकलेगी नकारात्मक ऊर्जा

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 12, 2024, 3:15 pm IST
ADVERTISEMENT
रावण दहन की राख से कर लिए अगर ये उपाय, घर के कोने-कोने से भाग निकलेगी नकारात्मक ऊर्जा

Vijayadashami 2024 Upay

India News (इंडिया न्यूज़), Vijayadashami 2024 Upay: आज यानी शनिवार 12 अक्टूबर को पूरे देश में दशहरा (Dussehra 2024) मनाया जा रहा है। दशहरा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी। साथ ही इस दिन को विजयादशमी (Vijayadashami 2024) के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसी तिथि पर आदिशक्ति मां दुर्गा ने महिषासुर का वध भी किया था। यहां जान लें रावण दहन का समय और उपाय।

कब होगा रावण दहन?

पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:58 बजे से शुरू हो चुकी है। वहीं, यह तिथि 13 अक्टूबर को सुबह 09:08 बजे समाप्त होगी। ऐसे में दशहरा का त्योहार आज यानी शनिवार 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन रावण दहन का शुभ मुहूर्त शाम 05:54 बजे से शाम 07:26 बजे तक होगा।

साल 2024 के खत्म होने से पहले इन 5 राशियों के लोगों पर बरसेगा धन-दौलत, मिलेगा मनचाहा प्यार – India News

दशहरे के दिन करें ये उपाय

दशहरे के दिन रावण दहन स्थल से राख लेकर माथे पर लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस उपाय से व्यक्ति अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकता है। आप रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ियों को अपने घर ला सकते हैं। इसके बाद इस लकड़ी को घर की तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। ऐसा करने से व्यक्ति जीवन में आ रही आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकता है।

रावण दहन की राख लें, उसे अपने चारों ओर घुमाएं और बाहर फेंक दें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को बुरी नजर से मुक्ति मिल सकती है। वहीं अगर आप रावण दहन की राख को लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर बांधते हैं तो ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है और घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT