ADVERTISEMENT
होम / धर्म / Jesus Christ: ईस्टर के मौके पर जानें ईसा मसीह के जीवन से जुड़ी ये खास बातें

Jesus Christ: ईस्टर के मौके पर जानें ईसा मसीह के जीवन से जुड़ी ये खास बातें

BY: Gargi Santosh • LAST UPDATED : April 9, 2023, 2:34 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Jesus Christ: ईस्टर के मौके पर जानें ईसा मसीह के जीवन से जुड़ी ये खास बातें

Jesus Christ

Jesus Christ: देशभर में आज ईस्टर का त्योहार मनाया जा रहा है। ईसाई धर्म में इस दिन को सबसे शुभ दिन माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जब गुड फ्राइडे के दिन येशु मसीह को सूली पर लटकाया गया था तो उसके बाद उन्होंने ईस्टर के दिन दोबारा जन्म लिया था। इस मौके पर आइए जानते हैं येशु मसीह के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

जानें येशु मसीह के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें-

  • बता दें येशु मसीह का जन्म फिलिस्तीन के शहर बेथलेहम में हुआ था। उनकी माता का नाम मरियम और पिता का नाम युसूफ था। उनके पिता को पेशे से बढ़ई बताया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ईश्वर के संकेतों के बाद युसूफ ने मरियम से शादी की थी जिसके बाद ईसा मसीह का जन्म हुआ।
  • येशु मसीह अपने शिष्यों को जीवन से जुड़ी कई बातों को सिखाते थे। लेकिन, एक दिन उनके ही शिष्य ने उन्हें धोखा देकर पकड़वा दिया। ईश्वर के खिलाफ बोलने के आरोप में उन्हें मृत्यु दंड दिया गया था। हालांकि, मृत्यु के तीन दिन बाद उन्होंने दोबारा जन्म लिया था।
  • ऐसा माना जाता है कि यीशु को सूली पर लटकाने से पहले बहुत सी यातनाएं दी गई थी। उनके कपड़े उतार कर उन्हें कोड़ों से मारा गया था, साथ ही उनके सिर पर कांटों का ताज भी पहनाया गया था और अंत में उन्हें लटका दिया गया था।
  • बता दें ईस्टर के दिन को येशु मसीह के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। गुड फ्राइडे के दिन येशु को सूली पर लटकाया गया था। इस दिन को ब्लैक फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। येशु की मृत्यु के तीन दिन बाद उन्होंने दोबारा जन्म लिया था। इसी दिन को लोग ईस्टर के तौर मनाते हैं।
  • ईस्टर पर लोग चर्च जाते हैं, जहां पर विशेष तरह की प्राथनाओं का आयोजन होता है। इसके अलावा आज के दिन लोग एक दूसरे को गिफ्ट के तौर पर अंडे देते हैं। इन अंडों पर विशेष तरह के चित्र बनाए जाते हैं। मान्यता है कि इसे नए जीवन के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है।

ये भी पढ़ें: गुड फ्राइडे पर जानें यीशु के महत्व, ईसाई समुदाय के लिए क्यों है गुड फ्राइडे इतना जरूरी

Tags:

EasterJesus Christ

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT