<
Categories: धर्म

Kalashtami 2026 Vrat Katha: इस व्रत कथा के बिना पढ़े अधूरी है कालाष्टमी की पूजा, आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे ये उपाय

Kalashtami 2026: आज कालाष्टमी का व्रत है और यह व्रत भगवान शिव के रौद्र स्वरूप भगवान काल भैरव को समर्पित होता है. मान्यता के अनुसार भगवान काल भैरव की पूजा से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं. आज के दिन शाम के समय कालाष्टमी व्रत की कथा जरूर पढ़नी या सुननी चाहिए, ऐसा करने से आज की पूजा और व्रत का पूरा फल मिलता हैं. इसके अलावा आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं. आइये जानते हैं यहां.

Kalashtami 2026 Vrat Katha And Upay: हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन कालाष्टमी का व्रत किया जाता हैं, इसलिए आज कालाष्टमी व्रत है और यह व्रत भगवान शिव के रौद्र स्वरूप भगवान काल भैरव को समर्पित होता है क्योंकि शिवपुराण के अनुसार कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कालभैरव का जन्म हुआ था। मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन जो भी व्यक्ति भगवान काल भैरव की पूरे विधि विधान से पूजा करता और व्रत रखता है उसके जीवन की परेशानियां दूर होती है और तंत्र-मंत्र या जादू-टोने से जुड़ी हर प्रकार की बाधा समाप्त हो जाती है, लेकिन यह व्रत तभी पूरा माना जाता हैं, जब कालाष्टमी व्रत की कथा पढ़ी या सुनी जाए, क्योंकि किसी भी व्रत को करने से पहले यह जानना जरूरी है, कि व्रत क्यों रखा जा रहा है और इसका महत्व क्या है, इसलिए हिंदू धर्म में हर व्रत के लिए कथा जरूर पढ़नी चाहिए. इसके अलावा अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको कुछ खास उपाय भी जरूर करने चाहिए. आइये जानते हैं यहां कालाष्टमी व्रत कथा और आज के दिन किए जाने वाले उपाय 

कालाष्टमी व्रत कथा (Kalashtami Vrat Katha In Hindi)

हिंदू धर्म की पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार विष्णु जी और ब्रह्मा जी के बीच विवाद उत्पन्न हुआ, कि उनमें से श्रेष्ठ कौन है, होते-होते यह विवाद काफी बढ़ गया. जिसके बाद विष्णु जी और ब्रह्मा जी शिव जी के पास पहुंचे. समाधान निकालने के लिए भगवान शिव एक सभा का आयोजन करा. इस सभा में बड़े-बड़े ऋषि-मुनि, सिद्ध संत आदि उपस्थित हुए. इस सभा में लिए गए एक निर्णय को भगवान विष्णु स्वीकार कर लेते हैं, लेकिन ब्रह्मा जी संतुष्ट नहीं होते. जिसके बाद वो महादेव का अपमान करते हैं। शांतचित्त शिव अपना  यह अपमान सहन नहीं कर पाते हैं और रौद्र रूप धारण कर लेते हैं, इसके बाद भगवान शंकर प्रलय रूपी हो जाते है और उनका यह रौद्र रूप देख कर तीनों लोक डर से कांपने लगते है और सभी देवी देवता भयभीत हो जाते है. भगवान शिव के इसी रूद्र रूप से भगवान भैरव प्रकट होते हैं, श्वान पर सवार हाथ में दंड लिए रूप की वजह से उन्हें “दंडाधिपति” भी कहा जाता है, यह शिव का अत्यंत भयंकर रूप होता है. भगवान शंकर का रौद्र रूप भैरव ब्रह्म देव के पांचवें सिर को काट दिया, जिसके बाद ब्रह्म देव को उनके गलती का एहसास होता है और ऐसा होते ही ब्रह्म देव व विष्णु देव के मध्य विवाद समाप्त होता है. रौद्र रूप भैरव ब्रह्म के ज्ञान को अर्जित करता है, जिससे उनका अभिमान व अहंकार नष्ट हो जाता है. इसके बाद ब्रह्मा जी काल भैरव से माफी मांगते हैं और इसके बाद भगवान शिव अपने असली रूप में आ जाते हैं. लेकिन काल भैरव पर ब्रह्म हत्या का पाप लग गया था. जिसके बाद भगवान शिव अपने रौद्र रूप भैरव को इस पाप से मुक्ति पाने के लिए काशी में प्रायश्चित करने को कहा. जिसके बाद भैरव ने कोतवाल के रूप में भगवान शिव की सेवा की और उन्हें ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति मिली. इसलिए, कहा जाता है कि कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव की पूजा करने से भक्तों के सभी भय और कष्ट दूर हो जाते हैं.     

आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए आज कालाष्टमी के दिन ये उपाय

  • आज कालाष्टमी के दिन काल भैरव मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जला सरसों के तेल का दीपक जलाए और दीपक में काले तिल जरूर डाल. इस उपाय को करने से घर की आर्थिक परेशानियां खत्म होती हैं.
  • भगवान काल भैरव का वाहन कुत्ता माना जाता है आज कालाष्टमी के दिन काले कुत्ते को भोजन जरूर खिलाना चाहिए, ऐसा करने से कुड़ली में राहु-केतु दोष शांत होते है और धन लाभ के मार्ग आपके सामने खुलते हैं.
  • आज कालाष्टमी के दिन काल काल भैरव को 11 या 21 नींबू की माला अर्पित करें, इस उपाय को करने से नजर दोष दूर होता है और व्यापार में दिन दोगुनी तरक्की होने लगती है
  • भैरव जी को शिव का अंश माना जाता है, इसलिए आज कालाष्टमी के दिन शिव चालीसा या भैरव अष्टक का पाठ जरूर करना चाहिए, ऐसा करने से घर से दरिद्रता दूर होती है और नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होते हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह, सिराज से हेज़लवुड तक, 8 दिग्गज बॉलर्स जिनकी पहली ही गेंद पर वैभव ने जड़े छक्के या चौक्के

Vaibhav Suryavanshi Record: बुमराह हों या हेज़लवुड, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही…

Last Updated: April 12, 2026 00:01:44 IST

केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, पेट्रोल को लेकर उठाया ये कदम

Diesel Export Duties Increase: वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को बड़ा फैसला लेते…

Last Updated: April 12, 2026 00:00:06 IST

गहना डालो, पैसा पाओ… चीन का गोल्ड ATM मिनटों में दे रहा कैश, ये नई टेक्नोलॉजी दिमाग घुमा देगी

China Gold ATM Viral Video: इस वीडियो में दिखाया गया है कि लोग कैसे अपने…

Last Updated: April 11, 2026 23:49:54 IST

CSK vs DC: IPL डेब्यू की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत के साथ 17 गेंदबाज कर चुके हैं ऐसा कारनामा, चेक करें पूरी लिस्ट

IPL की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत सिंह ने इतिहास रच दिया है. इशांत…

Last Updated: April 11, 2026 23:28:21 IST

एक थप्पड़ और पत्नी ने बदल दी पति की कुंडली, पहले पत्थर से ली जान, फिर लाश के साथ बिताई पूरी रात

Gujarat Murder Case: गुजरात में एक मामूली घरेलू झगड़ा एक भयानक हत्या में बदल गया.…

Last Updated: April 11, 2026 23:20:58 IST

शर्मनाक! शादी का खास दिन दुल्हन के लिए बना बुरा सपना, रिश्तेदारों ने की ऐसी घटिया हरकत; रोती-बिलखती रही लड़की

Bride Prank Gone Wrong: शादी के दिन, दुल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन के साथ ऐसा…

Last Updated: April 11, 2026 22:54:58 IST