Kardhan ke fayde: अक्सर आपने घर के बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि, कमर में काला धागा बांधा करो. खासतौर पर बच्चों के कमर में जरूर बांधने की सलाह देते हैं. वे कहते ही नहीं, खुद बांधते भी हैं. बता दें कि, इस काले धागे को करधन कहा जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर कमर में काला धागा बांधने से होगा क्या? हालांकि, कई लोग मानते हैं कि इस धागे को बांधने से बुरी नजर से बचाव होता है. साथ ही ये धागा शरीर को सकारात्मक ऊर्जा देता है. हां ये सही बात है कि इससे नजर नहीं लगती है, लेकिन सच इतना ही काफी नहीं है. क्योंकि, कमर में धागा बांधने से सेहत को भी लाभ होता है. अब सवाल है कि आखिर कमर में काला धागा बांधने से क्या होगा? कमर में काला धागा बांधने के ज्योतिष लाभ क्या हैं? काला धागा बांधने के चिकित्सीय लाभ क्या हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-
कमर में काला धागा बांधना क्यों फायदेमंद
कमर में काला धागा बांधने के पीछे कई धार्मिक और वैज्ञानिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं. पहला कारण तो यही कि, बुरी नजर से बचाव होता है. दूसरा चिकित्सकीय और तीसरा ज्योतिषी उपाय से जुड़ी हैं. दरअसल, हमारा शरीर पंच तत्वों जल, वायु, अग्नि, पृथ्वी और आकाश से मिलकर बना है. इन्हीं से प्राप्त ऊर्जा हमारे शरीर को संचालित करती है. ऐसे में जब किसी व्यक्ति की बुरी नजर हमें लगती है तो, इन पंच तत्वों से मिलने वाली मिश्रित सकारात्मक ऊर्जा हम पर अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाती, जिससे हमें स्वास्थ्य सम्बन्धी कई समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है. इन्हीं बुरी शक्तियों से बचने के लिए कमर में काला धागा बांधा जाता है. हालांकि आप चाहें तो शरीर के किसी भी हिस्से में काला धागा बांधा सकते हैं.
काला धागा बांधने के ज्योतिष और वैज्ञानिक कारण
चिकित्सकीय लाभ: करधन या काला धागा रीढ़ की हड्डी के मज्जा (तरल पदार्थ) को बनाए रखने में मदद करता है. जिससे रीढ़ से जुड़ी समस्याओं और कमर के निचले हिस्से के दर्द से बचाव होता है. इसके अलावा, करधन पहनने से नाभि खिसकने का भी डर समाप्त होता है. साथ ही पुरुषों के नाड़ियों में होनी वाली परेशानियों से भी बचाव होता है.
ज्योतिषी लाभ: काला धागा बांधने से भविष्य में कई बड़े लाभ होते हैं, इससे धन लाभ होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, आज भी कई लोग इसे कमर पर बांधते हैं. कहा जाता है कि भगवान शनि देव की पूजा के दौरान शनि देव महाराज के मंत्रों का जाप करते हुए काला धागा पहननें से व्यक्ति पर शनि देव महाराज की असीम कृपा बनी रहती है, और धन-धान्य की प्राप्ति होती है.
ज्योतिषी उपाय: कमर में धागा या करधन पहनने की पुरानी परंपरा रही है. खासतौर पर बच्चों को. मान्यता है कि कमर में पहना हुआ काला धागा बुरी नजर से बचाने के साथ-साथ शरीर को सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है. वहीं, तंत्र शास्त्र के अनुसार काला धागा नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करता है और पहनने वाले को इससे बचाता है.