<
Categories: धर्म

Kharmas 2026: 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, इस दौरान किस देवता की पूजा करें, जानिए वजह, मंत्र और उपाय

Kharmas 2026 Puja Ke Upay: इस बार 15 मार्च 2026 को सूर्य के मीन राशि में जाते ही खरमास शुरू हो गया था. अब यह खरमास का महीना 14 अप्रैल 2026 तक रहेगा. हिंदू मान्यता के अनुसार, भले ही खरमास में मांगलिक कार्य न किए जाते हों, लेकिन यह मास लक्ष्मी नारायण और सूर्य नारायण की साधना के लिए अत्यधिक फलदायी माना गया है.

Kharmas 2026 Puja Ke Upay: सनातन धर्म में खरमास महीने का बहुत महत्व बताया गया है. इस दौरान कोई भी शुभ अथवा मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है. माना है कि, खरमास के दौरान किया गया मांगलिक कार्य शुभ फल नहीं देता है. यही वजह है कि, खरमास को शादी-ब्याह, सगाई, जनेउ, आदि के लिए अशुभ माना जाता है. बता दें कि, इस बार 15 मार्च 2026 को सूर्य के मीन राशि में जाते ही खरमास शुरू हो गया था. अब यह खरमास का महीना 14 अप्रैल 2026 तक रहेगा. हिंदू मान्यता के अनुसार, भले ही खरमास में मांगलिक कार्य न किए जाते हों, लेकिन यह मास लक्ष्मी नारायण और सूर्य नारायण की साधना के लिए अत्यधिक फलदायी माना गया है. अब सवाल है कि आखिर खरमास के दौरान किस देवता की पूजा होती है? पूजा करने की विधि, नियम और मंत्र क्या है? इस बारे में India News को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-

खरमास में सूर्य देव की पूजा फलदायी

ज्योतिषाचार्य की मानें तो, खरमास माह में सूर्य देव की पूजा अधिक फलदायी मानी जाती है, क्योंकि इस पूरे मास में नवग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में रहेंगे. धार्मिक मान्यता है कि, जो भी जातक खरमास में सूर्य देव की साधना करता है, उसे सुख-सौभाग्य, मान-सम्मान, सेहत, संपत्ति प्राप्त हो सकती है. 

कैसे करें सूर्य देव की पूजा

भगवान सूर्य देव की कृपा पाने के लिए जातक को खरमास के महीने में उगते सूर्य को विशेष रूप से जल देना चाहिए. इसके अलावा, सूर्य देव की पूजा के समय आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ जरूर करें. ऐसा करने से साधक को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता, सुख और संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है. 

सूर्य पूजा के में करें इन मंत्रों का जप

मूल मंत्र- ॐ घृणि सूर्याय नम:

सूर्य बीज मंत्र- ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः

अर्घ्य मंत्र- ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घ्यं दिवाकर:

गायत्री मंत्र- ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात

सूर्य नमस्कार मंत्र- ॐ मित्राय नमः, ॐ रवये नमः, ॐ सूर्याय नमः, ॐ भानवे नमः, ॐ खगाय नमः, ॐ पूष्णे नमः, ॐ हिरण्यगर्भाय नमः, ॐ मरीचये नमः, ॐ आदित्याय नमः, ॐ सवित्रे नमः, ॐ अर्काय नमः, ॐ भास्कराय नमः 

खरमास में भगवान विष्णु की पूजा से होगा लाभ

खरमास के दौरान भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए रोज सूर्य देव की पूजा के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें. पूजा में ​पीले चंदन, केसर, हल्दी, तुलसी, पीले वस्त्र, पीले पुष्प, पीले रंग की मिठाई आदि अर्पित करना चाहिए. इसके साथ ही, श्री हरि को विशेष रूप से तुलसी दल चढ़ाना चाहिए. मान्यता है कि खरमास के दौरान प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच, श्री विष्णु सहस्त्रनाम और विष्णु चालीसा का पाठ करने पर व्यक्ति को विशेष पुण्यफल की प्राप्ति होती है और उसके जीवन में हमेशा सुख और सौभाग्य बना रहता है. 

भगवान विष्णु की पूजा के मंत्र

  • ॐ विष्णवे नम:
  • ॐ नमो नारायण.
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय.
  • श्रीमन नारायण नारायण हरि-हरि.
  • ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि, तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्.

सूर्यदेव और विष्णुजी की पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें.
  • तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, अक्षत और चंदन मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें.
  • अर्ध देते समय सूर्य देव की ओर देखते हुए ऊपर दिए गए मंत्रों का जाप करें.
  • उगते हुए सूर्य को नमस्कार करना सबसे अच्छा माना जाता है.
Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 9 April: टंकी फुल कराएं या करें इंतजार? पेट्रोल-डीजल के नए दामों ने बढ़ाई दिल की धड़कन!

Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…

Last Updated: April 9, 2026 06:03:11 IST

Today Weather News: दिल्ली से कश्मीर तक बारिश का अलर्ट, किन राज्यों में गिरेंगे ओले; IMD ने जारी किया अलर्ट

Today Weather News 9 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के 20 से अधिक…

Last Updated: April 9, 2026 05:59:08 IST

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST