Laddu Gopal Ki Seva: भगवान की मूर्ति को उपहार में देना आम बात मानी जाती है, लेकिन जब बात लड्डू गोपाल की आती है, तो इसके साथ कुछ खास नियम जुड़े होते हैं. क्योंकि लड्डू गोपाल को केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि घर के छोटे बच्चे के रूप में माना जाता है. लोग दिन रात उनकी सेवा पूरे भक्ति भाव से करते हैं, मान्यता है कि जिस घर में उनका सेवा भाव और बच्चे की तरह पालन होता है, वहां सुख-समृद्धि और आशीर्वाद बना रहता है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लड्डू गोपाल की स्थापना घर में शुभ मानी जाती है, लेकिन उन्हें किसी को उपहार में देना सोच-समझकर ही करना चाहिए. अगर आप उन्हें ऐसे व्यक्ति को दे रहे हैं, जो उनकी सेवा करने में सक्षम नहीं है या जिसके मन में श्रद्धा नहीं है, तो यह अशुभ परिणाम दे सकता है.
किन लोगों को नहीं देना चाहिए
लड्डू गोपाल को कभी भी ऐसे घर में नहीं देना चाहिए, जहां मांस, मदिरा या तामसिक भोजन का सेवन होता हो. ऐसे स्थान पर उन्हें रखना उनकी मर्यादा के विपरीत माना जाता है और इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
लड्डू गोपाल को देना सही है?
अगर आपके घर में पहले से लड्डू गोपाल स्थापित हैं, तो उन्हें किसी और को देना उचित नहीं माना जाता. क्योंकि स्थापना के समय उनकी प्राण-प्रतिष्ठा की जाती है और उन्हें घर का सदस्य माना जाता है. ऐसे में उन्हें किसी और को दे देना मानो अपने घर से सुख-समृद्धि को विदा करना माना जाता है.
कब दे सकते हैं लड्डू गोपाल
अगर आप नए लड्डू गोपाल लाकर किसी को देना चाहते हैं, तो यह शुभ हो सकता है. खासकर ऐसी महिला को देना अच्छा माना जाता है, जो संतान प्राप्ति की इच्छा रखती हो या गर्भवती हो. उनकी सेवा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मानसिक शांति मिलती है.
गिफ्ट देने के जरूरी नियम
- लड्डू गोपाल हमेशा नए ही लेकर गिफ्ट करें
- ऐसे व्यक्ति को दें, जो भगवान कृष्ण में आस्था रखता हो
- देने से पहले उससे सेवा करने का वचन जरूर लें
- नियमित स्नान, भोग, शृंगार और साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है
- तामसिक भोजन और गलत आदतों से दूर रहना चाहिए
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.