<
Categories: धर्म

क्या लड्डू गोपाल को किसी को देना सही है या नहीं? जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकती है बड़ी गलती

Laddu Gopal Astro Tips: हिन्दु धर्म में लोग अक्सर गिफ्ट के रूप में देवी- देवताओं की तस्वीरे देते हैं,इसी चलन के कारण बहुत सारे लोग उपहार  स्वरूप घर में  स्थापित लड्डू गोपाल की मूर्ति भी देने लगें हैं,आइए जानते हैं कि ऐसा करना कितना हद तक सही है.

Laddu Gopal Ki Seva: भगवान की मूर्ति को उपहार में देना आम बात मानी जाती है, लेकिन जब बात लड्डू गोपाल की आती है, तो इसके साथ कुछ खास नियम जुड़े होते हैं. क्योंकि लड्डू गोपाल को केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि घर के छोटे बच्चे के रूप में माना जाता है. लोग दिन रात उनकी सेवा पूरे भक्ति भाव से करते हैं, मान्यता है कि जिस घर में उनका सेवा भाव और बच्चे की तरह पालन होता है, वहां सुख-समृद्धि और आशीर्वाद बना रहता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लड्डू गोपाल की स्थापना घर में शुभ मानी जाती है, लेकिन उन्हें किसी को उपहार में देना सोच-समझकर ही करना चाहिए. अगर आप उन्हें ऐसे व्यक्ति को दे रहे हैं, जो उनकी सेवा करने में सक्षम नहीं है या जिसके मन में श्रद्धा नहीं है, तो यह अशुभ परिणाम दे सकता है.

किन लोगों को नहीं देना चाहिए

लड्डू गोपाल को कभी भी ऐसे घर में नहीं देना चाहिए, जहां मांस, मदिरा या तामसिक भोजन का सेवन होता हो. ऐसे स्थान पर उन्हें रखना उनकी मर्यादा के विपरीत माना जाता है और इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

लड्डू गोपाल को देना सही है?

अगर आपके घर में पहले से लड्डू गोपाल स्थापित हैं, तो उन्हें किसी और को देना उचित नहीं माना जाता. क्योंकि स्थापना के समय उनकी प्राण-प्रतिष्ठा की जाती है और उन्हें घर का सदस्य माना जाता है. ऐसे में उन्हें किसी और को दे देना मानो अपने घर से सुख-समृद्धि को विदा करना माना जाता है.

कब दे सकते हैं लड्डू गोपाल

अगर आप नए लड्डू गोपाल लाकर किसी को देना चाहते हैं, तो यह शुभ हो सकता है. खासकर ऐसी महिला को देना अच्छा माना जाता है, जो संतान प्राप्ति की इच्छा रखती हो या गर्भवती हो. उनकी सेवा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मानसिक शांति मिलती है.

गिफ्ट देने के जरूरी नियम

  • लड्डू गोपाल हमेशा नए ही लेकर गिफ्ट करें
  • ऐसे व्यक्ति को दें, जो भगवान कृष्ण में आस्था रखता हो
  • देने से पहले उससे सेवा करने का वचन जरूर लें
  • नियमित स्नान, भोग, शृंगार और साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है
  • तामसिक भोजन और गलत आदतों से दूर रहना चाहिए

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

भारत की 18 साल बेटी ने किया कमाल, जानें कौन हैं उन्नति हुड्डा? जो बन सकती हैं सिंधू और नेहवाल से भी बड़ी स्टार!

Unnati Hooda:पहला गेम गंवाने के बाद उन्नति ने खुद को संभाला और पूरे फोकस के…

Last Updated: April 9, 2026 14:14:47 IST

पूजा में बजने वाला शंख आखिर कब और कैसे अस्तित्व में आया? जानिए इसकी उत्पत्ति से जुड़ा पौराणिक रहस्य

Shankh Rituals:हिंदु धर्म में लगभग हर पूजा-पाठ में शंख बजाया जाता है, धार्मिक मान्यताओं के…

Last Updated: April 9, 2026 14:05:10 IST

प्रेमी ने प्रेमिका को जड़ा थप्पड़, आहत होकर युवती ने गंगा में लगाई छलांग; नाविकों ने कूदकर बचाई जान

UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें प्रेमी ने जब…

Last Updated: April 9, 2026 13:59:47 IST

Strait Ka Matlab Kya Hai: एक घंटे साइकिल की यात्रा! ‘Strait of Hormuz’ में क्या है STRAIT का मतलब?

Strait of Hormuz Me strait ka Kya Matlab Hai: होर्मुज़ जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के…

Last Updated: April 9, 2026 13:49:43 IST

अशोक खरात के जिले में एक और कांड, MNC में काम करने वाली 8 महिलाओं को बनाया शिकार; पुरुष को भी नहीं छोड़ा

Ashok Kharat Case: 8 महिलाओं और एक पुरुष का आरोप है कि उन्हें अनुचित तरीके…

Last Updated: April 9, 2026 13:45:45 IST

Iran Oil Toll: हॉर्मुज पर ईरान का 1 डॉलर टोल! क्या भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में आएगा तूफान या रहेगा असर मामूली?

Oil Prices Impact: ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य से…

Last Updated: April 9, 2026 13:08:31 IST