UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें प्रेमी ने जब प्रेमिका को थप्पड़ जड़ा तो आहत होकर युवती ने गंगा नदी में छलांग लगा दी. हालांकि पास मौजूद नाविकों ने तुरंत कूदकर युवती की जान बचाई.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रेमी ने प्रेमिका को थप्पड़ जड़ा तो युवती ने गंगा नदी में छलांग लगा दी.
UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवती अपने दो दोस्तों के साथ गंगा किनारे बैठी हुई बात कर रही है. फिर प्रेमी और प्रेमिका का किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है. इतने में अचानक एक लड़की गंगा नदी में कूद जाती है. जिसके बाद आसपास मौजूद युवकों ने तुरंत नदी में कूदकर युवती की जान बचाई.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये पूरा मामला भदैनी घाट का बताया जा रहा है. यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है. जैसे ही यह घटना घटित हुई. घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.
इस पूरे मामले पर घाट पर उपस्थित लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रात लगभग 9 बजे के आसपास हुई. युवती की इस हरकत ने सभी को चौंका दिया. नाविकों ने बताया कि युवती को बाहर निकालने के बाद वह काफी घबराई हुई थी, लेकिन बाद में उसने अपनी स्थिति को संभाल लिया.
बताया जा रहा है कि घटना के बाद युवक और युवती वहां से चले गए, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी. पुलिस ने इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने युवती के परिवार से संपर्क किया है. परिवार के सदस्यों ने बताया कि युवती मानसिक तनाव में थी और यह घटना उसके लिए एक गंभीर मोड़ साबित हुई.
युवक और युवती के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ. इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. युवती ने आखिर किस बात पर आहत होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें लोगों द्वारा भी प्रतिक्रिया दी गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया है.
घाट पर मौजूद लोगों ने इस घटना पर कहा कि ऐसी घटना से घाट की बदनामी हो सकती है. कुछ लोग पुलिस को बुलाने की भी बात कर रहे हैं. आस-पास मौजूद लोग युवती को डांटते हुए नजर आ रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि अगर अभी कुछ हो जाता तो घाट की बदनामी हो जाती.
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…
IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…
Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…
India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…