होम / Lathmar Holi 2024: इस दिन खेली जाएगी ब्रज की लट्ठमार होली, जाने कैसे हुई इसकी शुरूआत

Lathmar Holi 2024: इस दिन खेली जाएगी ब्रज की लट्ठमार होली, जाने कैसे हुई इसकी शुरूआत

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : February 24, 2024, 7:34 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Lathmar Holi 2024: देश भर होली का त्योहार दो दिन का मनाया जाता है। इनमें एक दिन होलिका दहन और दूसरा दिन रंग वाली होली होती है। इस बार रंगवाली होली 25 मार्च 2024 को खेली जाएगी। लेकिन आपको बता दें कि श्री कृष्ण और राधा रानी की नगरी कहे जाने वाले मथुरा वृंदावन में 40 दिन तक होली चलती है। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग होली खेलने आते हैं। इन्हीं के बीच में मौजदू ब्रज में लट्ठमार होली (Lathmar Holi 2024) से लेकर लड्डूओं की होली बेहद मशहूर मानी जाती है। रंगों की होली खेलने से पहले यहां की महिलाएं और पुरुष लट्ठमार होली खेलती है। इसमें महिलाएं पुरुषों पर लट्ठमार बरसाती हैं। तो यहां जानिए किस दिन खेली जाएगी लट्ठमार होली और जाने कैसे हुई इसकी शुरूआत।

इस दिन खेली जाएगी लट्ठमार होली

इस बार होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। 24 को होलिका दहन और 25 मार्च को रंगवाली होली खेली जाएगी। बता दें कि मथुरा वृंदावन में होली की शुरुआत हो चुकी है। यहां हर एक दिन लड्डूमार होली से लेकर फूलों की होली, पानी की रंग की और लट्ठमार होली खेली जाएगी। इस बार लट्ठमार होली 19 मार्च 2024 को होगी। इसमें महिलाएं पुरुषों पर लट्ठ बरसाती हैं।

ऐसे हुई लट्ठमार होली की शुरुआत ​

मथुरा वृंदावन में लट्ठमार होली की परंपरा द्वापर युग से है। इस दिन नंदगांव के ग्‍वाल बाल होली खेलने के लिए बरसाने जाते हैं। बताया जाता है कि श्री कृष्ण अपने मित्रों के साथ बरसाना में राधा जी होली खेलने गये थे। यहां उन्होंने प्यार में राधा रानी और उनकी सखियों से छेड़छाड़ की। उनकी हरकतों से परेशान होकर राधा और उनकी सखियों ने उन पर डंडे बरसाने शुरू कर दिये। उनकी मार से बचने के लिए भगवान श्री कृष्ण और उनके मित्रों ने ढालों का इस्तेमाल किया। यह अब वहां की परंपरा बन चुकी है। होली से पहले यहां लट्ठमार होली खेली जाती है, जहां खूब हंसी ठिठोली भी होती है। तभी से यहां ये परंपरा अपनाई जाती है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Viral News: सोशल मीडिया स्टंट महिला को पड़ा भारी, दिल्ली मेट्रो स्टेशन का यह वीडियो हो रहा वायरल- Indianews
Malda storm: मालदा में मचा हाहाकार, बिजली गिरने से 11 की मौत- Indianews
Viral News: क्यों शर्मिंदा हुई दिल्ली की ये महिला फिटनेस कोच? लोगों ने नफरती बातों से भरा कमेंट बॉक्स- Indianews
Side Effects of Coconut Oil: चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से हो सकते है यह खतरनाक नुकसान, जानें इसके साइड-इफेक्ट्स -Indianews
Sunil Chhetri Announces Retirement: कैप्टन फैंटास्टिक के नाम हैं ये बड़ी उपलब्धियां-Indianews
Vastu Tips: पर्स में इन चीजों के रखने से जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी, मां लक्ष्मी की होती है कृपा -Indianews
Breast Tax: स्तन ढकने के लिए देना पड़ता था टैक्स, यह कहानी कर देगी आपके रोंगटे खड़े-Indianews
ADVERTISEMENT