होम / Lord Shiva: भगवान शिव से सीखें जीवन जीने की महत्वपूर्ण बातें, मिलेगी सफलता की सीख

Lord Shiva: भगवान शिव से सीखें जीवन जीने की महत्वपूर्ण बातें, मिलेगी सफलता की सीख

Mudit Goswami • LAST UPDATED : July 24, 2023, 10:37 pm IST

India News (इंडिया न्युज) Lord Shiva: सावन का महीना चल रहा है। इस मौसम में भगवान शिव की खासतौर से पूजा- अराधना की जाती है। देवों के देव महादेव संसार के देवता है। शिव का मतलब ही कल्याण है। भगवान शिव की महिमा का जितना गुणगान किया जाए उतना कम है। भगवान शिव को आत्म साक्षात्कार और ज्ञान की खोज से जुड़ी शिक्षाओं के लिए जाना जाता है। उनकी शिक्षाओं से सफलता पाने की प्रेरणा मिलती है। शिवजी की इन्हीं विशेषताओं व शिक्षाओं से सबक लेकर आप भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

लक्ष्य पर ध्यान दें: देवों के देव महादेव को गहन ध्यान, चिंतन और एकाग्रता के लिए जाना जाता है। ठीक इसी तरह सफलता पाने के लिए आपको अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित करने और एकाग्र होने की जरूरत है। इन चीजों से मन विचलिच नहीं होता और यही सफलता का मूल मंत्र है।

सादा जीवन, उच्च विचार: भगवान शिव कैलाश पर्वत पर विराजते हैं। बेलपत्र, धतूरे फल उनके पसंदीदा चीज़ें हैं। बैल उनकी सवारी है। ये सारी चीज़ें दर्शाती हैं कि भगवान शिव छोटी चीज़ों में खुश रहने वाले देवता है। कोई दिखावा नहीं और जिंदगी में आपने इस चीज़ को सिख लिया, तो समझ लीजिए बहुत बड़ी विजय प्राप्त कर ली।

नृत्य: शिव को नटराज कहा जाता है। वह जब गुस्से में तांडव करते हैं तो पृथ्वी पर प्रलय आता है। और शिव खुशी में तांडव करते हैं तो उल्लास और उमंग चारों तरफ फैल जाती है। इसलिए हम भी कोशिश करें कि अपने चारों तरफ खुशियां बांटें।

नियंत्रण: शिव ने स्वयं का विवेक इतना प्रबल किया है कि उनके सामने भोग-विलास की दुनिया कुछ भी नहीं है। वह कैलाश पर योगियों की तरह भभूत धारी रूप में निवास करते हैं। शिव की इस बात से इंसान विवेक के बारे में सीख सकता है।

अनुकूल बनें: भगवान शिव विध्वंसक और परिवर्तक के रूप में जाने जाते हैं। परिवर्तन और अनुकूलन की आवश्यकता के प्रतीक हैं। यदि आप भी सफलता चाहते हैं तो आपको भी अनुकूलनशील होना चाहिए और परिवर्तन के लिए तैयार होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- सावन में शिव की पूजा करने से मिलता है कई गुना अधिक फल, जानिए सावन से जुड़ी इस मान्यता के बारे में

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT