होम / Magh Gupt Navratri 2024: कब दिन से शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्र, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Magh Gupt Navratri 2024: कब दिन से शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्र, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : February 3, 2024, 1:14 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Magh Gupt Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व है। इस दौरान भक्त पूरे 9 दिनों तक सच्ची श्रद्धा से मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा करते हैं। देवी मां के आशीर्वाद की महिमा इतनी दिव्य है कि वह अपने भक्तों के हर संकट और विपत्ति को दूर कर देती हैं। हिंदू कैलेंडर की बात करें तो एक साल में चार नवरात्रि मनाई जाती हैं। यह नवरात्रि चैत्र, आश्विन, आषाढ़ और माघ महीने में आती है। माघ मास की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इसमें भक्त गुप्त रूप से 10 महाविद्याओं की साधना करके देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। माघ की यह नवरात्रि शक्ति उपासना के लिए बहुत उत्तम मानी जाती है। आइए जानते हैं कि माघ मास की यह नवरात्रि कब शुरू होने वाली है, कितने दिनों तक मनाई जाएगी और इसकी पूजा के लिए घटस्थापना का शुभ समय क्या होगा।

माघ नवरात्रि कब से कब तक

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, माघ गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी 2024, शनिवार से शुरू होगी और रविवार, 18 फरवरी 2024 को समाप्त होगी। यह नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक मनाई जाएगी। जिसमें गुप्त रूप से देवी मां के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है।

घटस्थापना का शुभ समय

माघ नवरात्रि घटस्थापना का दिन- 10 फरवरी 2024, शनिवार

घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त का समय- घटस्थापना के लिए पहला शुभ समय सुबह 8.45 बजे से 10.10 बजे तक रहेगा। इसकी कुल अवधि 1 घंटा 25 मिनट होगी।

अभिजीत मुहूर्त- दूसरे घटस्थापना का शुभ समय दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसकी अवधि कुल 44 मिनट की होगी।

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। कलश स्थापना करते समय देवी दुर्गा का आह्वान किया जाता है. इसे घटस्थापना कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि के दिन घटस्थापना के लिए ये दो शुभ मुहूर्त हैं। इनमें से किसी भी शुभ मुहूर्त के अंतराल में घटस्थापना की जा सकती है।

देवी मां की 10 महाविद्याएं

गुप्त नवरात्रि के दौरान इन दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। दस महाविद्या देवियाँ इस प्रकार हैं- काली, तारा, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी या कमला। ऐसा माना जाता है कि देवी मां की इन 10 महाविद्याओं की पूजा करने से मनुष्य को विशेष सिद्धियां प्राप्त होती हैं और जीवन के दुखों का शमन होता है।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.