होम / Magh Maas 2024: आज से माघ मास की शुरूआत, जानिए दान का महत्व और सावधानियां

Magh Maas 2024: आज से माघ मास की शुरूआत, जानिए दान का महत्व और सावधानियां

Rajesh kumar • LAST UPDATED : January 26, 2024, 8:35 am IST
Magh Maas 2024: आज से माघ मास की शुरूआत, जानिए दान का महत्व और सावधानियां

Magh Maas 2024

India News (इंडिया न्यूज),Magh Maas 2024: माघ मास का संबंध भगवान श्री कृष्ण से है। माघ महीना पहले माध महीना था, जो बाद में माघ हो गया। ‘मध’ शब्द श्रीकृष्ण के एक रूप माधव से संबंधित है, यह महीना बहुत पवित्र माना जाता है। इस महीने में कई धार्मिक त्योहार आते हैं और प्रकृति भी अनुकूल हो जाती है। इस माह में संगम पर कल्पवास भी किया जाता है, जिससे व्यक्ति शरीर और आत्मा से नया हो जाता है। इस बार माघ महीना 26 जनवरी से शुरू हो रहा है और यह महीना 24 फरवरी को खत्म होगा। इस माह में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने की भी परंपरा है। माघ महीना हिंदू कैलेंडर के अनुसार 11वां महीना है।

माघ मास में दान के नियम

1. माघ का महीना दान-पुण्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है। हालांकि इस महीने में दान करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।
2. यह जरूरी है कि आप कभी भी किसी दबाव में आकर दान न करें।
3. दान हमेशा उसी व्यक्ति को देना चाहिए जिसे वास्तव में इसकी आवश्यकता हो।
4. दान की गई सभी वस्तुएं अच्छी गुणवत्ता की होनी चाहिए।
5. दान में कभी भी मांस, शराब या धारदार वस्तुएं नहीं देनी चाहिए।
6. दान करते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि यह चीज भगवान ने दी है।
7. दान करते समय आपके मन में किसी भी व्यक्ति के प्रति द्वेष नहीं होना चाहिए।

माघ मास के नियम

इस महीने में आपको सामान्य पानी से नहाना शुरू कर देना चाहिए। इसके अलावा सुबह देर तक सोना और नहाना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस माह से गरिष्ठ भोजन नहीं करना चाहिए। इस महीने में तिल और गुड़ का सेवन करना बहुत फायदेमंद साबित होता है।

माघ मास के उपाय

माघ माह में प्रतिदिन सुबह भगवान कृष्ण को पीले फूल और पंचामृत अर्पित करें। ‘मधुराष्टक’ का पाठ करें। प्रतिदिन अपनी क्षमता के अनुसार किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं।

माघ मास व्रत त्यौहार सूची

26 जनवरी 2024, शुक्रवार- माघ मास आरंभ
29 जनवरी 2024, सोमवार- सकट चौथ
2 फरवरी 2024, शुक्रवार- कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
6 फरवरी 2024, मंगलवार- षटतिला एकादशी
7 फरवरी 2024, बुधवार, – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
8 फरवरी 2024, गुरुवार- मासिक शिवरात्रि
9 फरवरी 2024, शुक्रवार- माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या
10 फरवरी 2024, शनिवार- माघ गुप्त नवरात्रि
11 फरवरी 2024, रविवार- पंचक आरंभ
13 फरवरी 2024, मंगलवार- कुंभ संक्रांति, गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी
14 फरवरी 2024, बुधवार- बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
16 फरवरी 2024, शुक्रवार- नर्मदा जयंती, रथ सप्तमी
20 फरवरी 2024, मंगलवार – जया एकादशी
21 फरवरी 2024, बुधवार – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
22 फरवरी 2024, गुरुवार- गुरु पुष्य योग
24 फरवरी 2024, शनिवार- माघ पूर्णिमा व्रत, रविदास जयंती, ललिता जयंती

ग्रह गोचर

1 फरवरी को बुध का मकर राशि में गोचर
5 फरवरी को मंगल का मकर राशि में गोचर
8 फरवरी को बुध मकर राशि में अस्त होगा
शनि 11 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त होंगे
12 फरवरी को शुक्र का मकर राशि में गोचर
13 फरवरी को सूर्य कुम्भ राशि में गोचर करेगा
20 फरवरी को बुध का कुंभ राशि में गोचर

माघ मास का महत्व

माघ का महीना पवित्र नदी में स्नान, दान आदि के लिए बहुत शुभ माना जाता है। माघ महीने में कई धार्मिक त्योहार आते हैं और प्रकृति भी अनुकूल होने लगती है। इस माह में संगम पर कल्पवास भी किया जाता है जिससे व्यक्ति शरीर और आत्मा से नया हो जाता है।

पौराणिक कथा के अनुसार, माघ महीने में गौतम ऋषि ने भगवान इंद्र को श्राप दिया था. जब इंद्र देव को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने ऋषि गौतम से माफी मांगी। गौतम ऋषि ने इंद्र देव से माघ माह में गंगा स्नान करके प्रायश्चित करने को कहा। तब इंद्र देव ने माघ महीने में गंगा में स्नान किया, जिसके परिणामस्वरूप इंद्र देव श्राप से मुक्त हो गए। इसलिए इस माह में माघी पूर्णिमा और माघी अमावस्या के दिन स्नान का विशेष महत्व है।

यह भी पढ़ेंः-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT