<
Categories: धर्म

Mangalwar Upay: कुंडली का मांगलिक दोष कर रहा है परेशान? मंगलवार को करें ये असरदार उपाय

Mangalik Dosh Ke Upay: अगर आपके भी कुंडली में मांगलिक दोष  है जिसके वजह से आपको परेशानी हो रही है तो आपको मंगलवार के दिन इन आसान उपायों को करना चाहिए,आइए जानते हैं कुछ उपायों के बारे में.

 Mangalwar Upay: ज्योतिष के अनुसार जब कुंडली में मंगल ग्रह पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें भाव में होता है, तब मांगलिक दोष बनता है.इस दोष के कारण व्यक्ति को खासकर शादी और पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. रिश्तों में तनाव, देरी या मतभेद जैसी स्थितियां भी देखने को मिलती हैं.मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है और माना जाता है कि उनकी पूजा से मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव कम होते हैं.

मांगलिक दोष तब बनता है जब कुंडली में मंगल ग्रह कुछ खास भावों में होता है, जिससे वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं. इस दोष को कम करने के लिए मंगलवार का दिन विशेष माना जाता है, क्योंकि यह हनुमान जी को समर्पित होता है.इस दिन सुबह स्नान कर लाल वस्त्र पहनकर हनुमान चालीसा का पाठ करना, लाल मिर्च और लाल वस्तुओं का दान करना, राम रक्षा स्तोत्र पढ़ना और ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का जप करना लाभकारी माना जाता है.

मंगलवार के आसान और असरदार उपाय

सुबह उठकर करें ये काम

मंगलवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ लाल रंग के कपड़े पहनें. इसके बाद हनुमान चालीसा का 3 या 7 बार पाठ करें.इससे मांगलिक दोष धीरे-धीरे कम होता है और घर में सकारात्मकता बढ़ती है.

 लाल मिर्च का दान

इस दिन लाल मिर्च का दान करना भी लाभकारी माना गया है.मान्यता है कि इससे मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है.

 राम रक्षा स्तोत्र का पाठ

हनुमान जी की पूजा के साथ अगर आप राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करते हैं, तो इसका विशेष फल मिलता है.इससे न सिर्फ मांगलिक दोष कम होता है, बल्कि भगवान राम और हनुमान जी की कृपा भी प्राप्त होती है.

लाल वस्तुओं का दान

  • मंगलवार के दिन लाल रंग से जुड़ी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है.
  • आप लाल कपड़े, मसूर दाल, गुड़, गेहूं, तांबे के बर्तन या बेसन के लड्डू दान कर सकते हैं.
  • यह उपाय आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं को कम करने में मदद करता है.

 हनुमान मंत्र का जप

  • मंगलवार को सूर्योदय और सूर्यास्त के समय ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का 108 बार जप करें.
  • इससे मानसिक शांति, साहस और ऊर्जा मिलती है, साथ ही मांगलिक दोष का प्रभाव भी कम होता है.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

6 साल बाद इंसाफ, रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत

Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…

Last Updated: April 6, 2026 22:24:56 IST

CEC ज्ञानेश कुमार को ‘हटाने का प्रस्ताव’ फेल! सभापति के फैसले से पलटी बाजी, 193 सांसदों के साइन भी बेअसर

CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की विपक्ष की…

Last Updated: April 6, 2026 22:15:45 IST

अपनी मर्जी से की शादी तो पूरे खानदान को मिलेगी सजा, इस गांव के पंचायत ने बनाया ‘अजीब’ नियम; छिड़ गई बहस!

Amritsar Panchayat Strange Rule: अमृतसर के अडलीवाल गांव में पंचायत का अजीब नियम! प्यार करने…

Last Updated: April 6, 2026 21:28:05 IST

अनुपमा में महाट्विस्ट के लिए रहें तैयार, राही और गौतम के बीच होगी लड़ाई, हाथापाई तक पहुंचेगी बात!

इन दिनों अनुपमा सीरियल का हाल बेहाल है. इसको लेकर मेकर्स कुछ नया ट्राय करने…

Last Updated: April 6, 2026 21:12:58 IST

डिजिटल नशा घटा रहा आईक्यू लेवल! स्क्रीन-सिंड्रोम की चपेट में Zen-Z, दिमागी सेहत 7 तरीके से रखें ठीक

Digital Addiction In Zen-Z: आज का डिजिटल नशा दृष्टि को धीरे-धीरे कमजोर बना रही है.…

Last Updated: April 6, 2026 20:51:18 IST

Odisha Crime: शख्स ने किया रिश्ते को शर्मसार, बेटी की बच्ची का बाप बना पिता, काफी समय से कर रहा था रेप

Odisha News: ओडिशा के ढेंकनाल जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: April 6, 2026 20:39:28 IST