होम / देव उठनी एकादशी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, जानें विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

देव उठनी एकादशी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, जानें विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : October 15, 2022, 1:21 pm IST
देव उठनी एकादशी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, जानें विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2022

Vivah Muhurat 2022: देवशयनी एकादशी से 4 महीनों के लिए भगवान श्रीहरि विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। देवशयनी एकादशी जुलाई के महीने में होती है। इसके बाद से सभी शुभ और मांगलिक कार्य 4 माह के लिए बंद हो जाते हैं। जिसके बाद देवउठनी एकादशी के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु का शयन काल समाप्त हो जाता है। उसके बाद से विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। बता दें कि हिंदू धर्म में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त देखना जरुरी होता है।

इस दिन है तुलसी विवाह

आपको बता दें कि देव उठनी एकादशी इस बार 4 नवंबर को है। भगवान विष्णु इस दिन से अपना कार्यभार संभालते हैं। एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह होता है। वहीं इस बार तुलसी विवाह 5 नवंबर को है। आइए आपको इस बार के विवाह के शुभ मुहूर्त बताते हैं।

देव उठनी एकादशी पर नहीं है मुहूर्त

आपको बता दें कि इस साल देव उठनी एकादशी 4 नवंबर के दिन है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दौरान सूर्य की स्थिति विवाह के लिए सही नहीं है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दौरान वृश्चिक राशि में सूर्य न होने की वजह से देव उठने के बाद भी विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं है।

विवाह मुहूर्त

21-11-2022, 24-11-2022, 25-11-2022, 27-11-2022, 2-12-2022, 7-12-2022, 8-12-2022, 9-12-2022 और 14-12-2022

Also Read: जाने कब है तुलसी विवाह? जानिए तारीख, शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT