होम / Marriage Rituals: शादी के गठबंधन में होती है ये 5 चीजें, जीवन भर का है साथ – IndiaNews

Marriage Rituals: शादी के गठबंधन में होती है ये 5 चीजें, जीवन भर का है साथ – IndiaNews

Simran Singh • LAST UPDATED : June 21, 2024, 6:38 am IST
Marriage Rituals: शादी के गठबंधन में होती है ये 5 चीजें, जीवन भर का है साथ – IndiaNews

Marriage Rituals

India News (इंडिया न्यूज़), Marriage Rituals: हिंदू धर्म में विवाह के दौरान दूल्हा-दुल्हन को एक साथ बांधा जाता है। गठबंधन को पवित्र बंधन का प्रतीक माना जाता है। इस गठबंधन में पांच ऐसी चीजें रखी जाती हैं जिनका अपना अलग महत्व होता है। आइए गठबंधन में रखी जाने वाली इन पांच चीजों के महत्व के बारे में विस्तार से जानते हैं।

  • ये चीजें है शादी के लिए जरूरी
  • गठबंधन में रखें ये चीजें

गठबंधन का महत्व

हिंदू धर्म में अलग-अलग जगहों पर विवाह की अपनी-अपनी परंपराएं होती हैं। लेकिन इन सभी में एक बात समान होती है और वह है दूल्हा-दुल्हन का गठबंधन। विवाह को दो पवित्र आत्माओं का मिलन माना जाता है। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान गठबंधन है। विवाह के दौरान दूल्हा-दुल्हन को एक पवित्र धागा बांधा जाता है, जो मंगल ग्रह को समर्पित होता है। इस अनुष्ठान के माध्यम से दूल्हा-दुल्हन जीवन भर साथ रहने की शपथ लेते हैं। Marriage Rituals

शादी के दौरान ही फेरों के समय दुल्हन के आंचल में पांच महत्वपूर्ण चीजें बांधी जाती हैं। इन सभी पांच तत्वों का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद दूल्हा-दुल्हन शादी के फेरे पूरे करते हैं। यह गठबंधन दैवीय शक्ति को भी दर्शाता है।

प्रेगनेंसी में Deepika Padukone ने पेंसिल हील्स को किया फ्लॉन्ट, फैंस ने की चिंता – IndiaNews

हल्दी

हल्दी का रंग सुख और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। हल्दी को शुभ और पवित्र माना जाता है। आपको बता दें कि भगवान विष्णु को हल्दी चढ़ाने से घर में शुभता और सौभाग्य आता है। इतना ही नहीं, इससे सभी मानसिक और शारीरिक परेशानियां भी दूर होती हैं। हल्दी का पीला रंग सूर्य का भी प्रतीक है। यही वजह है कि पांच तत्वों में से हल्दी वर-वधू के जीवन में न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है बल्कि सुख-समृद्धि भी लाती है।

सिक्का Marriage Rituals

गठबंधन में दूसरा महत्वपूर्ण तत्व सिक्का होता है। सिक्का धन और समृद्धि का प्रतीक होता है। सिक्का लगाने का मतलब होता है कि वर-वधू के जीवन में कभी भी आर्थिक कमी न आए। साथ ही, धन पर दोनों का बराबर अधिकार रहेगा।

दूर्वा

भगवान गणेश को दूर्वा बहुत प्रिय है। यही वजह है कि गठबंधन के समय दूर्वा लगाने से भगवान गणेश की कृपा मिलती है। उनकी कृपा से वैवाहिक जीवन में कोई बाधा नहीं आती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Bigg Boss OTT 3 की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज में दिखा सेट – IndiaNews

अक्षत

गठबंधन में चावल के दाने धन और अन्न का प्रतीक माने जाते हैं। अक्षत रखने से वैवाहिक जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। इसलिए वर-वधू को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। इससे वैवाहिक जीवन में समृद्धि की कमी नहीं होती है। Marriage Rituals

फूल

फूलों को प्रेम और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि गठबंधन में फूल डालने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, सुख, सौभाग्य और आनंद की कभी कमी नहीं होती है।

India News North Korea: रूसी राष्ट्रपति को किम जोंग उन ने दिया ये खास उपहार, और ज्यादा मजबूत होंगे पुतिन-Indianews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT