Multani Mitti Remedies: कई बार ऐसा होता है कि घर में सब कुछ सामान्य होने के बावजूद मन बेचैन रहता है, बार-बार झगड़े या चिड़चिड़ापन दिखाई देता है, और नींद भी पूरी नहीं आती. ऐसे में लोग वास्तु और ज्योतिषीय उपायों की मदद लेते हैं. जानकार कहते हैं कि घर में मौजूद एक साधारण चीज मुल्तानी मिट्टी ,इस समस्या का असरदार समाधान हो सकती है. त्वचा की देखभाल के लिए प्रसिद्ध यह भूरी मिट्टी, घर की नकारात्मक ऊर्जा कम करके वातावरण को सकारात्मक बनाने में मददगार साबित होती है.
ज्योतिष शास्त्र में पृथ्वी तत्व को स्थिरता और संतुलन का प्रतीक माना गया है. मुल्तानी मिट्टी इसी तत्व से जुड़ी होने के कारण घर में रखने से वातावरण में संतुलन बना रहता है. जब ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है, तो इसका असर घर के माहौल पर भी दिखाई देता है. ऐसे समय में प्राकृतिक चीजें घर की ऊर्जा को संतुलित करने में सहायक होती हैं.
घर में मुल्तानी मिट्टी रखने के आसान उपाय
1. मुख्य दरवाजे पर रखें
घर में प्रवेश द्वार से ही ऊर्जा का आवागमन होता है. दरवाजे के पास एक छोटी कटोरी में मुल्तानी मिट्टी रखने से बाहर से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा रोकने में मदद मिलती है. इससे घर का माहौल हल्का और सकारात्मक महसूस होता है.
2. लिविंग रूम में शांति लाएं
यदि घर में बार-बार तनाव या बहस का माहौल बनता है, तो लिविंग रूम में मुल्तानी मिट्टी रखने से वातावरण शांत और ठंडा बना रहता है. यह मानसिक तनाव कम करने में मदद करता है.
3. बेडरूम में नींद बेहतर होगी
नींद से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोग इस उपाय को आजमा सकते हैं. बेडरूम में मुल्तानी मिट्टी रखने से मन शांत रहता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है.
4. पौधों के साथ इस्तेमाल करें
घर में पौधों की मिट्टी में थोड़ी मुल्तानी मिट्टी मिलाने से सकारात्मक ऊर्जा और बढ़ती है. पौधों की वृद्धि भी बेहतर होती है और घर का माहौल ताजगी से भर जाता है.
5. असर धीरे-धीरे दिखाई देगा
इन उपायों का प्रभाव समय के साथ दिखाई देता है. घर में शांति बढ़ने लगती है, तनाव कम होता है और मानसिक स्थिति में सुधार आता है. यह सरल और किफायती तरीका है, जिसे कोई भी आसानी से अपना सकता है.
ध्यान रखने योग्य बातें
मुल्तानी मिट्टी को समय-समय पर बदलते रहें. हर 10-15 दिन में मिट्टी बदलने से इसका असर बना रहता है. इसे हमेशा साफ और सूखी जगह पर रखें ताकि गुण और प्रभाव दोनों बरकरार रहें.