होम / Navratri 2023: किस समय करें महानवमी पर कन्या पूजन? जानें सही मुहूर्त, भोग, उपहार

Navratri 2023: किस समय करें महानवमी पर कन्या पूजन? जानें सही मुहूर्त, भोग, उपहार

Simran Singh • LAST UPDATED : October 22, 2023, 7:03 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Navratri 2023, दिल्ली: शारदीय नवरात्रि का जितना महत्व माना जाता है। उसके अनुसार इस नवरात्रि माता द्वारा मांगी गई सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है और माता भक्तों पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखते हैं। ऐसे में आज अष्टमी का दिन है। कई लोग आज के दिन ही कन्या पूजन करने वाले हैं लेकिन ऐसे भी लोग है। जो नवमी यानी कि कल 23 अक्टूबर को कन्या पूजन करेंगे।

महानवमी कन्या पूजन का क्या है मुहूर्त

इसके साथी मुहूर्त की बात की जाए तो वह भी बहुत खास है। अश्विन शुक्ल महानवमी यानि दुर्गानवमी तिथि 22 अक्टूबर 2023 को रात 07:58 से 23 अक्टूबर 2023 को शाम 05:44 तक रहेगी।

  • सुबह का मुहूर्त – सुबह 06:27 – सुबह 07:51
  • दोपहर का मुहूर्त – दोपहर 1:30 – दोपहर 02:55

नवें के दिन कैसा लगाएं भोग

वही कन्या पूजन के दौरान भोग कि बात की जाए तो इस व्रत में 2 से 10 साल की बच्चियों को मां के नौ स्वरूपों के रूप में पूजा जाता है। पूजा के दौरान उनके चरण धोए जाते हैं और भोजन भी कराया जाता है। वहीं भोजन में काले चने की सब्जी, खीर, पूरी, हलवे का भोग लगाना शुभ माना गया है।

इस उपहार से मिलेगा फल

इसके साथ ही छोटी कन्याओं को उपहार देने से भी काफी अच्छा फल मिलता है। वैसे तो आप भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा भी दे सकते हैं, लेकिन जो लोग उपहार देने की इच्छुक होते हैं। वह कन्याओं को लाल रंग का वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, नारियल, मिठाई, शिक्षा से जुड़ी सामग्री उपहार के तौर में दे सकते हैं।

 

ये भी पढे़:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT