India News (इंडिया न्यूज़), Navratri 2023 Day 9, दिल्ली: शारदीय नवरात्रि में कल 23 अक्टूबर को नवरात्रि के नवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्यक्ति को शारीरिक सुख प्राप्त होता है। साथ ही ज्ञान, बुद्धि, धन, ऐश्वर्य इत्यादि सभी प्रकार की सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। वैसे तो कई लोग अष्टमी तिथि पर भी कन्या पूजन करते हैं, लेकिन कुछ अपनी कुल देवता के हिसाब से नवें दिन भी कन्या पूजन कर व्रत का पारण करते हैं। इस दिन हवन वह आरती से पर्व का समापन किया जाता है।
मां के स्वरूप के बारे में बताएं तो पुराणों के अनुसार माता सिद्धिदात्री मां लक्ष्मी का एक रूप ही है। मां लक्ष्मी की भांति ही वह कमल पर विराजमान रहती है और उनकी भी चार भुजाएं हैं। जिनमें से प्रत्येक भुज में शंख चक्र और कमल का फूल विराजमान है। वही शास्त्रों के अनुसार माता सिद्धिदात्री सभी आठ सिद्धियों की देवी होती है। जिन्हें अणिमा, ईशित्व, वशित्व, लघिमा, गरिमा, प्राकाम्य, महिमा और प्राप्ति के नाम से जाना जाता है। वही माता सिद्धिदात्री की पूजा करने से इन सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है।
नवरात्रि महापर्व के अंतिम दिन माता को विदाई देते समय कन्या पूजन और हवन करके विधि को संपन्न किया जाता है। मानता है कि हवन करने के बाद ही व्रत का फल प्राप्त होता है। इसके लिए माता दुर्गा की पूजा के बाद हवन जरूर करें। ऐसा करने से सभी दुख-दर्द दूर हो जाएंगे और माता सिद्धिदात्री की कृपा बनी रहेगी।
ये भी पढ़े:
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.