होम / मां दुर्गा को करना चाहते हैं प्रसन्न? तो नवरात्रि से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें… हर मनोकामना होगी पूरी!

मां दुर्गा को करना चाहते हैं प्रसन्न? तो नवरात्रि से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें… हर मनोकामना होगी पूरी!

Preeti Pandey • LAST UPDATED : September 25, 2024, 1:25 pm IST

Navratri 2024: शुभ फल पाने के लिए कलश स्थापना से पहले घर की कुछ चीजों को बाहर कर देना चाहिए।

India News (इंडिया न्यूज), Navratri 2024: 2 अक्टूबर को पितृ अमावस्या, के अगले ही दिन यानी 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएगी। हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का बहुत महत्व है। वैसे तो साल में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन चैत और शारदीय नवरात्रि को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। नवरात्रि के दौरान भक्त मां के नौ रूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि के पहले दिन हिंदू धर्म से जुड़े लोगों के घरों में कलश स्थापना की जाती है। लेकिन, शुभ फल पाने के लिए कलश स्थापना से पहले घर की कुछ चीजों को बाहर कर देना चाहिए। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। ऐसी भी मान्यता है कि ऐसी चीजों के घर में होने से मां दुर्गा नाराज हो जाती हैं।

प्रवेश करेंगी देवी

देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुदगल ने लोकल 18 को बताया कि इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। इसी दिन कलश स्थापना भी होगी। नवरात्रि के 9 दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का विधान है। अगर कोई व्यक्ति चाहता है कि नवरात्रि में देवी दुर्गा उसके घर आएं तो घटस्थापना से पहले कुछ चीजों को घर से हटा देना चाहिए। तभी देवी दुर्गा का आगमन होगा और घर में देवी दुर्गा के प्रवेश से सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

Shardiya Navratri 2024: इस दिन से शुरू होने जा रहे हैं शारदीय नवरात्रि, अगर इस तरिके से कर ली पूजा तो हर मनोकामना हो जाएंगी पूरी

निकाल दें ये चीजें

  • रुकी हुई घड़ी: अगर घर के किसी कोने में रुकी हुई घड़ी पड़ी है तो उसे नवरात्रि से पहले फेंक दें या फिर दोबारा चालू करें। रुकी हुई घड़ी से राहु का प्रभाव बढ़ता है, जो देवी को पसंद नहीं है। घर में रुकी हुई घड़ी रखने से देवी नाराज हो सकती हैं।
  • टूटी हुई मूर्ति: अगर आपके घर में किसी देवी-देवता की टूटी हुई मूर्ति या भगवान की फटी हुई पुरानी तस्वीर है तो उसे तुरंत घर से बाहर फेंक दें। तभी देवी दुर्गा आपके घर में शुभ तरीके से आएंगी।
  • टूटी हुई झाड़ू: हिंदू धर्म में झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अगर घर में टूटी हुई झाड़ू पड़ी है तो उसे नवरात्रि शुरू होने से पहले घर से बाहर फेंक दें। नहीं तो लक्ष्मी का अपमान देखकर देवी दुर्गा नाराज हो सकती हैं। घर में टूटी हुई झाड़ू रखने से वास्तु दोष भी लगता है और नकारात्मक ऊर्जा आती है।
  • सूखा हुआ तुलसी का पौधा: हिंदू धर्म में तुलसी को भी देवी लक्ष्मी का प्रतीक बताया गया है। कहा जाता है कि घर में सूखा तुलसी का पौधा रखना अशुभ होता है। इससे भगवान विष्णु नाराज होते हैं। नवरात्रि से पहले घर से सूखे हुए तुलसी के पौधे को हटा दें। तभी घर में देवी दुर्गा का आगमन होगा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।

महाभारत में इस जगह पर इंद्रदेव द्वारा छुपाया गया था महायोद्धा का कवच-कुंडल, जानिए कलियुग में कहां मौजूद है वो मायावी स्थान?

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

थूक कर लोगों को खिला रहा था ढाबे वाला, किसी ने चुपके से बना लिया वीडियो देखकर आप भी करेंगे CM योगी के फैसले को सपोर्ट
MP Madrasa Verification: प्राइवेट स्कूल के बाद मदरसे का होगा वेरिफिकेशन, सरकार ने दिया कड़ा निर्देश
Sanjauli Masjid Controversy: संजौली मस्जिद कमेटी अध्यक्ष की शोएब जमई को दो टूक, कहा- ‘बाहर के लोग हमारे …’
द्रौपदी का अब कहां हैं कलियुग में घर? इन प्रसिद्ध नामों से जानी जाती है महाभारत काल की ये जगहें
भारत के आतंकीयों का समर्थन करने चला था इस देश का पीएम, अब अपने ही देश में हुआ ये हाल 
Sanjauli Masjid Controversy: संजाैली मस्जिद मामले में AIMIM नेता शोएब जमई की एंट्री, बोले- हाईकोर्ट में करेंगे PIL!
Damoh Road Accident: दमोह में भीषण सड़क हादसा! एक ही परिवार के 9 लोगों की हुई मौत
ADVERTISEMENT