428
November Vrat Tyohar List 2025: नवंबर का महीना हर साल की तरह इस बार भी भक्तिभाव और आस्था से भरा रहने वाला है. यह महीना न सिर्फ ठंड की शुरुआत का संकेत देता है, बल्कि कई शुभ पर्वों, व्रतों और धार्मिक आयोजनों का भी साक्षी बनता है. नवंबर 2025 का महीना देवउठनी एकादशी से आरंभ होगा, जिसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इसके बाद तुलसी विवाह, कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और विवाह पंचमी जैसे बड़े और पवित्र त्योहार पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाए जाएंगे. आइए जानते हैं नवंबर 2025 में पड़ने वाले सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी सूची, ताकि आप समय से पहले अपनी पूजा और व्रत की तैयारी कर सकें.

नवंबर 2025 व्रत-त्योहार लिस्ट (November Vrat Tyohar List 2025)
- 1 नवंबर 2025, शनिवार – देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi), कंस वध
- 2 नवंबर 2025, रविवार – तुलसी विवाह (Tulsi Vivah)
- 3 नवंबर 2025, सोमवार – योगेश्वर द्वादशी, सोम प्रदोष व्रत
- 4 नवंबर 2025, मंगलवार – वैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान
- 5 नवंबर 2025, बुधवार – देव दीपावली (Dev Deepwali), कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती
- 6 नवंबर 2025, गुरुवार – मार्गशीर्ष मास का प्रारंभ
- 7 नवंबर 2025, शुक्रवार – रोहिणी व्रत
- 8 नवंबर 2025, शनिवार – गणाधिप संकष्टी चतुर्थी
- 11 नवंबर 2025, मंगलवार – मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
- 12 नवंबर 2025, बुधवार – कालभैरव जयंती
- 15 नवंबर 2025, शनिवार – उत्पन्ना एकादशी
- 16 नवंबर 2025, रविवार – वृश्चिक संक्रांति
- 17 नवंबर 2025, सोमवार – सोम प्रदोष व्रत
- 18 नवंबर 2025, मंगलवार – मासिक शिवरात्रि
- 19 नवंबर 2025, बुधवार – दर्श अमावस्या
- 24 नवंबर 2025, सोमवार – विनायक चतुर्थी
- 25 नवंबर 2025, मंगलवार – विवाह पंचमी
- 28 नवंबर 2025, शुक्रवार – मासिक दुर्गाष्टमी