India News (इंडिया न्यूज), Numerology: अंक ज्योतिष में हमसे जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो कि हमारे बारे में बहुत कुछ बताते हैं। इसमें हर एक मूलांक को लेकर कई खास बातों का जिक्र है। अंक ज्योतिष में हर मूलांक में कई बातें बताई गई हैं। इसके बारे में जान कर लोग अपना व्यक्तित्व और प्रभावी बना सकते है। उन्ही में से एक है मूलांक 2। इस मूलांक के बारे में कहा जाता है कि लड़कियां बहुत अच्छी पत्नी बनती हैं। इतना ही नहीं आते ही पति के लिए तरक्की के रास्ते खोल देती हैं।
बता दें कि अगर किसी लड़की का जन्म किसी भी महीने की 2,11 या फिर 20 तारीख होता है तो फिर उनका मूलांक 2 होगा। जान लेते हैं मूलांक 2 की लड़कियों के खास गुण के बारे में।
-अंक ज्योतिष की मानें तो मूलांक 2 की लड़कियां बहुत ज्यादा भावुक होती हैं। वह अपने पति को बहुत प्यार करती है। उन्हें दिल से मानती हैं।
– हर कदम पर उनका साथ देती हैं। अपने रिश्ते को बचाने के लिए कुछ भी कर गुजरती है।
– इनमें अच्छी पत्नी के सारे गुण होते हैं।
-पति का बहुत ख्याल रखती हैं।
-इतना ही नहीं ये पत्नी के साथ-साथ बहुत अच्छी बहू भी होती हैं।
-अपने घर-परिवार को साथ लेकर चलने वाली होती हैं।
-रिश्ते सबसे अहम होते हैं इनके लिए
-जहां भी उनकी शादी होती है वो घर धन धान्य से भर जाता है।
-ससुराल वालों का भी भाग्य चमका देती हैं।
-दूसरों का दुख इनसे देखा नहीं जाता है। मदद के लिए यह हमेशा तैयार रहती हैं।
-यह बहुत आकर्षक व्यक्तित्व की होती हैं। लोग इनसे जल्दी इंप्रेस हो जाते हैं।
-दूसरों के प्रति यह बहुत दयालु और सहानुभूतिपूर्ण होती हैं।
-साहसी और स्वतंत्र होती हैं।
-कड़ी मेहनत करने वाली होती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि इंडिया न्यूज किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरुर लें।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.