Live
Search
Home > धर्म > अमीरों वाली जिंदगी जीते हैं मूलांक 2 वाले लोग! क्या आपका भी जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख में हुआ है, जानें अपनी खासियत

अमीरों वाली जिंदगी जीते हैं मूलांक 2 वाले लोग! क्या आपका भी जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख में हुआ है, जानें अपनी खासियत

Mulank 2 Personality: मूलांक के जरिए जातक की जन्मतिथि के अनुसार उसके मूलांक का निर्धारण होता है. मूलांक में जातक के लिए 1 से लेकर 9 तक के अंक निर्धारित किए गए हैं. सभी मूलांक पर किसी न किसी स्वामी ग्रह का अधिपत्य रहता है, जिसका प्रभाव जातक के जीवन पर पड़ता है. वैसे तो कई मूलांक शुभ माने जाते हैं, लेकिन मूलांक 2 में जन्मे लोगों के बारे में बहुत कुछ कहा गया है. गाजियाबाद के ज्योतिषचार्य राकेश चतुर्वेदी से जानिए उनकी खासियत-

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: February 8, 2026 17:23:37 IST

Mobile Ads 1x1

Mulank 2 Personality: सनातन धर्म में अंक ज्योतिष का बहुत महत्व होता है. इसके जरिए जातक की जन्मतिथि के अनुसार उसके मूलांक का निर्धारण होता है. मूलांक में जातक के लिए 1 से लेकर 9 तक के अंक निर्धारित किए गए हैं. सभी मूलांक पर किसी न किसी स्वामी ग्रह का अधिपत्य रहता है, जिसका प्रभाव जातक के जीवन पर पड़ता है. इसके द्वारा जीवन में होने वाली घटनाओं का पता चलता है. वैसे तो कई मूलांक शुभ माने जाते हैं, लेकिन मूलांक 2 में जन्मे लोगों के बारे में बहुत कुछ कहा गया है. ज्योतिषविद् कहते हैं कि, मूलांक 2 वालों का स्वामी चंद्रमा होता है. इनके जन्म की तारीख 2, 11, 20 और 29 होती है. इन तारीखों में जन्म लेने वालों के जीवन में कोई कमी नहीं रहती है, इसलिए वे अमीरों वाली जिंदगी जीते हैं. अब सवाल है कि आखिर 2 मूलांक के लोग कैसे होते हैं? कैसी होती है मूलांक 2 वालों की खासियत. इस बारे में India News को बता रहे हैं गाजियाबाद के ज्योतिषचार्य राकेश चतुर्वेदी-

मूलांक 2 वाले जातकों की खासियत

केयरिंग: ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि, मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही केयरिंग स्वभाव के होते हैं. दरअसल, मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा होता है. इसके कारण ही ये थोड़ा भावुक होते हैं. इसके अलावा, ये लोग किसी न किसी पर निर्भर रहते हैं. चाहें फिर पार्टनर या फिर किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर होते हैं.

भावुक स्वभाव: मूलांक 2 में जन्मे लोग भावुक जल्दी हो जाते हैं. इस वजह से ये काफी ओवरथिंकिंग कर जाते हैं. इससे यह लंबे समय तक एक ही कार्य नहीं कर पाते हैं और न ही लंबे समय तक सोच विचार करते हैं.

कर्म के साथ धन-लाभ: मूलांक 2 वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में माहिर होते हैं और यह अच्छी शिक्षा हासिल करते हैं. साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति बहुत भी अच्छी होती है. यह धन कमाने की योजना में बहुत ही माहिर होते हैं. क्योंकि, चंद्रमा धन का कारक ग्रह भी माना जाता है.

क्रिएटिव: मूलांक 2 में जन्मे लोग जन्म से ही बहुत क्रिएटिव होते हैं. किसी भी कार्य को बहुत ही रोचक बनाने की कला रखते हैं. वहीं, यदि इसके बनावट की बात करें तो ये अपनी पर्सनालिटी से सभी को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं. ये लोग हर समय खुद को किसी न किसी काम में व्यस्त रखना पसंद करते हैं.

सपोर्टिव: जिन जातकों का मूलांक 2 होता है उनको कामकाज के लिए सपोर्टिव की जरूरत होती है. इसलिए वे जो भी काम करते हैं उसके लिए उन्हें मोटिवेशन की जरूरत होती है. साथ ही, ये लोग किसी काम में सफलता न मिलने पर निराश हो जाते हैं.

MORE NEWS

Home > धर्म > अमीरों वाली जिंदगी जीते हैं मूलांक 2 वाले लोग! क्या आपका भी जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख में हुआ है, जानें अपनी खासियत

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: February 8, 2026 17:23:37 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS