होम / धनतेरस पर इन 5 राशियों के घर आएगा असली सौभाग्य, जानें कैसे उठाएं लक्ष्मी नारायण योग का लाभ

धनतेरस पर इन 5 राशियों के घर आएगा असली सौभाग्य, जानें कैसे उठाएं लक्ष्मी नारायण योग का लाभ

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 23, 2024, 3:40 pm IST
ADVERTISEMENT
धनतेरस पर इन 5 राशियों के घर आएगा असली सौभाग्य, जानें कैसे उठाएं लक्ष्मी नारायण योग का लाभ

Laxmi Narayan Yog on Dhanteras 2024

India News (इंडिया न्यूज), Laxmi Narayan Yog on Dhanteras 2024: इस साल दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वहीं, दो दिन पहले धनतेरस का पावन पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन से दीपों का त्योहार शुरू हो जाता है। बता दें कि धनतेरस पर खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ पैदा हुए थे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल धनतेरस बहुत खास है। इस दिन लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। यह योग 5 राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहेगा। तो यहां जान लें इन 5 राशियों के बारे में जानकारी।

1. वृषभ राशि

वृष राशि वालों के लिए शुभ समय की शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। अगर दांपत्य जीवन में कोई समस्या चल रही है तो उसका समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। कारोबारियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। मन में सकारात्मकता आएगी।

2025 में खत्म होगा बुरा समय, इन 5 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, जानें क्या है अगले साल का राशिफल? – India News

2. मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए लक्ष्मी-नारायण योग शुभ समाचार लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपके काम की सराहना होगी और बॉस भी प्रसन्न रहेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ के भी अच्छे योग बनेंगे।

3. कर्क राशि

कर्क राशि के कारोबारियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। अगर लंबे समय से प्रेम जीवन में परेशानियां चल रही थीं तो वे दूर हो जाएंगी। निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है और प्रमोशन भी हो सकता है।

4. वृश्चिक राशि

धनतेरस इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। धन लाभ के भी योग बनेंगे। कारोबारियों के नए सौदे फाइनल हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अगर किसी बात को लेकर मानसिक तनाव है तो वह भी दूर हो सकता है।

पैसों का भंडार भरने के लिए इस दिन करें धनतेरस की खरीदारी, मां लक्ष्मी कभी नहीं होने देंगी धन की कमी – India News

5. मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। अगर किसी काम में लंबे समय से रुकावटें आ रही थीं तो वे दूर होंगी और सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा।

 

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT