होम / दीवाली पर अपनी राशि के अनुसार करें केवल ये एक काम, मां लक्ष्मी बरसाएंगी पैसा, बन जाएंगे हर रूके काम

दीवाली पर अपनी राशि के अनुसार करें केवल ये एक काम, मां लक्ष्मी बरसाएंगी पैसा, बन जाएंगे हर रूके काम

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 26, 2024, 8:31 pm IST
ADVERTISEMENT
दीवाली पर अपनी राशि के अनुसार करें केवल ये एक काम, मां लक्ष्मी बरसाएंगी पैसा, बन जाएंगे हर रूके काम

Diwali 2024 Zodiac Signs Upay

India News (इंडिया न्यूज), Diwali 2024 Zodiac Signs Upay: साल 2024 में दिवाली का त्यौहार 31 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन दान का भी विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में अगर आप दिवाली पर अपनी राशि के अनुसार इन चीजों का दान करते हैं तो आपको माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश की भी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही आप अपनी राशि के अनुसार कपड़े पहनकर लक्ष्मी जी की पूजा कर सकते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को दिवाली के मौके पर गरीबों या जरूरतमंद लोगों को चीनी का दान करना चाहिए। साथ ही आप इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनकर भी माता लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों को दीपोत्सव पर हरी मूंग का दान करना चाहिए। साथ ही आप दिवाली की पूजा में सफेद कपड़े पहन सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा।

धनतेरस पर नहीं खरीद सकते सोना और चांदी? तो खरीद लें ये 7 चीजें, जो हर करोड़पति भी लाता है अपने घर – India News

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को दिवाली पर गुड़ का दान करना चाहिए। इसके साथ ही आप हल्के या क्रीम रंग के कपड़े पहनकर माता लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को माता लक्ष्मी की पूजा करते समय फिरोजी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। आप इस दिन मंदिर में या जरूरतमंद लोगों को चावल भी दान कर सकते हैं।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को दिवाली के खास मौके पर कपड़ों का दान करना चाहिए। इसके साथ ही शुभ फल पाने के लिए आप दिवाली पूजा में सफेद कपड़े पहन सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को दिवाली के खास मौके पर लक्ष्मी जी की पूजा करने के बाद ब्राह्मणों को कुछ मीठा खिलाना चाहिए और दक्षिणा देनी चाहिए। इस दिन आप लक्ष्मी पूजा के दौरान ग्रे रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए दिवाली के मौके पर किताबों का दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही अगर आप गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं तो इससे आपको आशीर्वाद मिल सकता है।

Diwali 2024: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा में क्यों रखते है पैसे और गहने? जान लें इसके चमत्कारी फायदे – India News

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को दिवाली के खास मौके पर चने की दाल और गुड़ का दान करना चाहिए। इस दिन आप मैरून रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए दिवाली पर लोहे से बनी चीजों का दान करना बेहतर माना जाता है। साथ ही इस राशि के लोगों को भूरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वालों को दिवाली पर साबुत धनिया दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन आप ब्राह्मणों को भोजन करा सकते हैं। आप नीले रंग के कपड़े पहनकर देवी लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोग दिवाली पर मां दुर्गा के मंदिर जाकर उन्हें माला और गुलाब अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको लाभ हो सकता है। लक्ष्मी जी की पूजा करते समय लाल रंग के कपड़े पहनें।

Diwali 2024: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा में क्यों रखते है पैसे और गहने? जान लें इसके चमत्कारी फायदे – India News

मीन राशि

मीन राशि वालों को दिवाली पर गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल दान करना चाहिए। आप इस दिन चांदी के कपड़े पहनकर लक्ष्मी जी की पूजा कर सकते हैं।

 

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT