ADVERTISEMENT
होम / धर्म / इस दिन पड़ रही है मौनी अमावस्या, 30 साल बाद बन रहा है अद्भुत संयोग, जाने शुभ संयोग और स्नान-दान का नियम

इस दिन पड़ रही है मौनी अमावस्या, 30 साल बाद बन रहा है अद्भुत संयोग, जाने शुभ संयोग और स्नान-दान का नियम

BY: Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : January 16, 2023, 4:52 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

इस दिन पड़ रही है मौनी अमावस्या, 30 साल बाद बन रहा है अद्भुत संयोग, जाने शुभ संयोग और स्नान-दान का नियम

Mauni Amavasya 2023.

Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023 के दिन पड़ रही है। हिंदू धर्म में इस तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस विशेष दिन पर स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और प्रत्यक्ष देवता सूर्य देवता की पूजा का विधान है। साथ ही मान्यता है कि इस दिन स्नान एवं दान करने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का वरदान देते हैं। इस दिन धार्मिक कार्य करने से इसका प्रभाव कईं गुना अधिक बढ़ जाएगा। इस वर्ष मौनी अमावस्या के दिन राशियों के यथास्थिति के कारण सभी राशि के जातकों को बहुत लाभ मिलने वाला है। यहां जानिए इससे जुड़ी जानकारी।

मौनी अमावस्या शुभ संयोग

ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन 30 वर्षों बाद एक अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है। इस दिन खप्पर योग बन रहा है। जिसमें धार्मिक कार्य और शनि से जुड़े कुछ उपाय को करने से भक्तों को सर्वाधिक लाभ मिलता है। बता दें कि मौनी अमावस्या के ठीक 4 दिन पहले यानी 17 जनवरी 2023 के दिन शनि देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। यह राशि परिवर्तन इसलिए भी विशेष माना जा रहा है, क्योंकि शनिदेव 30 वर्षों बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

मौनी अमावस्या स्नान-दान नियम

  • मौनी अमावस्या के दिन व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। इस विशेष दिन पर स्नान आदि करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • अमावस्या तिथि के दिन दान का भी विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन जरूरतमंदों को तेल, गुड़, वस्त्र, कंबल इत्यादि का दान अवश्य करें। साथ ही सामर्थ्य अनुसार भोजन का भी दान करें।
  • इस दिन गंगा नदी में अवश्य स्नान करें। ऐसा यदि नहीं हो पाता है तो नहाने के पानी में कुछ बूंद गंगाजल अवश्य मिला लें। ऐसा करने से पवित्र स्नान के समान ही फल मिलता है।
  • इस विशेष दिन पर साफ वस्त्र पहनें और भगवान सूर्य और श्री हरि के मंत्रों का उच्चारण अवश्य करें। साथ ही इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देना ना भूलें।

Tags:

Magh Month 2023Mauni Amavasya 2023Mauni Amavasya 2023 DateSpiritual newsSpiritual news in Hindi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT