India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Panchang: आज 20 फरवरी 2024, माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि मंगलवार को सुबह 9.56 बजे तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। प्रीति योग 20 फरवरी को दोपहर 11 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। साथ ही मंगलवार को दोपहर 12.13 बजे तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लगेगा। इसके अलावा जया एकादशी व्रत 20 फरवरी को है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ समय और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुभ समय

  • माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि- 20 फरवरी को सुबह 9.56 बजे तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी।
  • प्रीति योग- 20 फरवरी को दोपहर से पहले 11.45 बजे तक।
  • आर्द्रा नक्षत्र- 20 फरवरी को दोपहर 12.13 बजे तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लगेगा।
  • 20 फरवरी 2024 व्रत-त्योहार- जया एकादशी व्रत।
  • 20 फरवरी 2024 को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर बुध ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेगा।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 03:24 बजे से शाम 04:49 बजे तक।
  • मुंबई- दोपहर 03:46 बजे से शाम 05:13 बजे तक।
  • चंडीगढ़- दोपहर 03:24 बजे से शाम 04:48 बजे तक।
  • लखनऊ- 03:10 बजे से 04:35 बजे तक।
  • भोपाल- दोपहर 03:25 बजे से शाम 04:51 बजे तक।
  • कोलकाता- दोपहर 02:42 बजे से शाम 04:08 बजे तक।
  • अहमदाबाद- दोपहर 03:45 बजे से शाम 05:11 बजे तक।
  • चेन्नई- दोपहर 03:19 बजे से शाम 04:47 बजे तक।

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- प्रातः 6:56 बजे।
  • सूर्यास्त- शाम 6:14 बजे।

ये भी पढ़े-