73
Happy Ram Navami 2026: गुरुवार, 26 मार्च 2026 को पूरे देश में राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है, हिंदू धर्म के लिए यह एक प्रमुख त्योहार है, जिसे अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है. शास्त्रों के मुताबिक, भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु श्री राम का जन्म इसी शुभ दिन हुआ था. इस विशेष अवसर को मनाने के लिए, पूरे देश के राम मंदिरों में भव्य पूजा-अर्चना और अनुष्ठानों का आयोजन होता है. इसके अलावा, भगवान राम के जन्मोत्सव से जुड़ा उत्साह, भजन, और कीर्तनों के गायन कई खास तरह की शोभायात्राएं और झांकियां देखने को मिलती है. इस दौरान, लोग एक-दूसरे को राम नवमी की शुभकामनाएं भी देते हैं. यहां देखें ऐसे ही कई तरह की राम नवमी की शुभ कामनाएं.
- राम जी की कृपा से जीवन में उजाला हो हर दिन आपका खुशियों से भरा प्याला हो दुख-दर्द सब दूर हो जाएं आपका जीवन सदा खुशहाल हो राम नवमी की शुभकामनाएं !!
- राम जी का नाम लेकर दिन की शुरुआत हो हर काम में सफलता आपके साथ हो जीवन में मिले ढेरों खुशियां मिले मेरी यही है भगवान राम से प्रार्थना नवमी की बहुत-बहुत बधाई !!
- नवमी का पावन अवसर आया है अपने साथ ढेरों खुशियां लाया है हर मनोकामना हो आपकी पूरी कोई ख्वाहिश न रहे अधूरी राम नमवी की शुभकामनाएं !!
- राम जी की महिमा है अपरंपार हर दिल में बसते हैं वो साकार आपका जीवन हो सुखमय हर बार राम नवमी लाए खुशियों की बहार!!
- राम जी का आशीर्वाद आपके साथ रहे हर पल खुशियों की बरसात रहे जीवन में मिले सफलता अपार आओ मिलकर मनाएं खुशियों का ये त्योहार!!
- राम जी का नाम दिल में बसाए रखना हर मुश्किल में मुस्कुराते रहना रामनवमी की शुभकामनाएं !!
- गुणवान तुम, बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम, पालनहार तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं.
- राम नवमी का पर्व है आया,
खुशियां लेकर साथ है लाया.
जप लो राम का प्यारा नाम,
जीवन में आएगी नई बहार।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं.