Live
Search
Home > धर्म > Ramadan 2026 Date: रमजान का पहला रोजा कब रखा जाएगा? सेहरी और इफ्तार में क्या खाने से आप रहेंगे चुस्त-दुरुस्त, यहां जानें- पूरी जानकारी

Ramadan 2026 Date: रमजान का पहला रोजा कब रखा जाएगा? सेहरी और इफ्तार में क्या खाने से आप रहेंगे चुस्त-दुरुस्त, यहां जानें- पूरी जानकारी

रमजान 2026: इस्लाम का सबसे पवित्र महीना रमजान 19 या 20 फरवरी से शुरू होगा. ये इस बात पर निर्भर पडे़गा कि चांद कब दिखाई देता है. अगर चांद 18 फरवरी को दिखाई देता है तो पहला रोजा 19 फरवरी से शुरू हो सकता है. अगर चांद 19 फरवरी को दिखाई देता है तो पहला रोजा 20 फरवरी से शुरू हो सकता है. अब सवाल उठता है कि सेहरी और इफ्तार में क्या खाएंं? जिससे हम स्वस्थ रहें. तो चलिए इसके बारे में जानते हैं.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 12, 2026 15:56:22 IST

Mobile Ads 1x1

रमजान 2026 डेट: इस्लाम का पवित्र महीना बहुत जल्द शुरू होने वाला है. इस साल रमजान का पवित्र महीना फरवरी में शुरू होने वाला है. अगर 18 फरवरी को चांद दिखता है तो उसी रात तरावीह शुरू हो जाएगी और 19 तारीख को पहला रोजा रखा जाएगा. इसके अलावा, अगर 19 फरवरी को चांद दिखता है तो 20 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया भर के सभी इस्लामिक देशों में रमजान का महीना हर साल बड़े जोश के साथ मनाया जाता है.

मुस्लिम धर्मावलंबी अभी से रमजान की तैयारियों में लग गए हैं. रमजान के महीने 30 रोजे रखे जाते हैं. लेकिन कभी-कभी रोजा 29 दिनों का भी होता है. ये सब चांद पर निर्भर करता है. यानी की अगर ईद का चांद 29वें रोजे पर दिखाई देता है तो 29 रोजा होगा, अगर ईद का चांद 30 रोजे के बाद दिखेगा तो रमजान का महीना 30 दिनों का होगा.

रमजान के महीने की क्या मान्यताएं हैं?

इस्लामिक मान्यता के अनुसार, रमजान के महीने में हीं पैगंबर मुहम्मद पर कुरआन नाजिल हुई थी. मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का बहुत महत्व है. यह महीना लोगों को संयम और नियमों का पालन करना सिखाता है. रोजा सुबह फजर की अजान से पहले सेहरी करने के बाद शाम को मगरिब की नमाज के बाद इफ्तार करते हैं. इस तरह से एक रोजा पूरा होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि सेहरी में क्या खाना चाहिए. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

सेहरी में क्या खाना चाहिए?

अब सवाल उठता है करीब 16 घंटे रोजे रखने के लिए सेहरी में क्या खाना चाहिए. जिससे आपके स्वास्थ्य पर असर नहीं पड़े. सेहरी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? इसको लेकर कोई खास नियम नहीं है. आप अपनी हैसियत के हिसाब से कुछ भी खा सकते हैं.

भीगे हुए बादाम

सेहरी में आप भीगे हुए बादाम का सेवन करें उसके बाद फलों के साथ जूस या दूध का सेवन करें.

फाइबर वाले फूड्स

पूरे दिन पेट भरा हुआ महसूस कराने के लिए सेहरी में आप पनीर, चिकन, अंडे और सब्जियों जैसे हाई-फाइबर वाले फूड्स का सेवन कर सकते हैं.

हैवी फूड्स

आप ओट्स या मल्टीग्रेन आटे से बने पराठों के साथ पनीर या अंडे की भुर्जी खा सकते हैं. इससे आपको पूरे दिन एनर्जी मिलेगी. ज्यादा तेल और मसाले वाली चीजें खाने से बचें, क्योंकि इससे आपको दिन में प्यास लग सकती है.

इफ्तार में क्या खाएं?

पूरे दिन रोजा रखने के बाद शाम को मगरिब के नमाज के बाद जो खाया जाता है. उसे इफ्तार कहा जाता है. इफ्तार में अक्सर तले हुए और चटपटे चीजों का सेवन किया जाता है. लेकिन आज हम आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे. जिसको इफ्तार में खाने से आपकी सेहत पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.

हेल्दी ड्रिंक्स

शाम को नींबू पानी या नमक और चीनी वाले शरबत से अपना रोजा खोलें.

खजूर

खजूर पारंपरिक और हेल्दी तरीके से जरूरी हैं क्योंकि वे एनर्जी का अच्छा सोर्स हैं. खजूर खाना आमतौर पर रोजा खोलने का पहला तरीका है.

हेल्दी खाना

थोड़े ब्रेक के बाद आप डिनर में ब्राउन राइस या हाई-फाइबर फूड्स, रोटी, सलाद, मीट, मछली या अंडे खा सकते हैं.

MORE NEWS

Home > धर्म > Ramadan 2026 Date: रमजान का पहला रोजा कब रखा जाएगा? सेहरी और इफ्तार में क्या खाने से आप रहेंगे चुस्त-दुरुस्त, यहां जानें- पूरी जानकारी

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 12, 2026 15:56:22 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS