होम / 03 May 2022 horoscope Today

03 May 2022 horoscope Today

India News Desk • LAST UPDATED : May 3, 2022, 6:00 am IST

03 मई  2022 का दैनिक पंचांग, आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, 03 May 2022 horoscope Today

आचार्य नीरज पाराशर (वृन्दावन)

03 May 2022 horoscope Today : हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

Mesh Rashifal 03 May 2022 Aries horoscope Today

तिथि तृतीया 31:33 तक
नक्षत्र रोहिणी 27:17 तक
करण तैतिल
गारा
18:26 तक
31:33 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार मंगलवार
योग शोभना 16:14 तक
सूर्योदय 05:42
सूर्यास्त 18:52
चंद्रमा वृषभ
राहुकाल 15:35 − 17:14
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास वैशाख
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:51 − 12:44

पंचांग के पांच अंग तिथि

हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

AAJ KI RASHIFAL IN HINDI

Mesh Rashifal 03 May 2022 Aries horoscope Today

मेष Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कहीं निवेश करने अथवा प्रॉपर्टी खरीदने जैसा कोई विचार है तो तुरंत उस पर अमल करें। समय अनुकूल है। आपको किसी विशेष
कार्य में सफलता मिलेगी तथा लोग आपकी काबिलियत और योग्यता के कायल भी हो जाएंगे।
नेगेटिव- कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बन रही है तो किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन व सलाह का अनुसरण करें। अपनी
उपलब्धियों का दिखावा ना करें तथा जीवन की वास्तविकता से सामना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में परिस्थितियां अभी ज्यादा बेहतर नहीं होंगी। खुद को साबित करने के लिए और अधिक संघर्ष और मेहनत करें। अपने
काम संबंधी जानकारियां हासिल करें। नौकरीपेशा लोगों पर टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन में भी व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान अवश्य दें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु फिर भी सावधानी बरतते हुए खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9
Vrish Rashifal 03 May 2022 Taurus horoscope Today
वृष Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दूसरों से मदद की उम्मीद न रखते हुए अपने फैसलों को ही तवज्जो दें। हालांकि प्रतिष्ठित लोगों से मिलना-जुलना आपके
व्यक्तित्व में निखार लाएगा तथा कुछ नई बातें भी सीखने को मिलेंगे। इस समय भाग्य आपको हर परिस्थिति से आसानी से जूझने की
शक्ति प्रदान कर रहा है।
नेगेटिव- अतिरिक्त व्यस्तता बने रहने से आपके खुद के कार्य अधूरे रह सकते हैं।सभी जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने की बजाय उन्हें बांटना
भी सीखे। बच्चों की समस्याओं को डांट-फटकार के बजाय शांति से समझाने का प्रयत्न करें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधित किसी भी मीटिंग में भावनाओं की वजह से प्रैक्टिकल होकर वार्तालाप करें। इससे आप कोई फैसला आसानी से
ले पाएंगे। निवेश के समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। किसी अधिनस्थ कर्मचारी की वजह से आपको नुकसान भी हो सकता
है।
लव- घर में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य- थकान का असर आप की कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। काम के साथ-साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
Mithun Rashifal 03 May 2022 Gemini horoscope Today
मिथुन Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज किसी काम के अचानक बन जाने से आप विजय हासिल करने जैसी खुशी महसूस करेंगे। तथा कुछ समय नई क्रियाकलापों
और ज्ञानवर्धक बातों को सीखने में भी व्यतीत होगा। जिससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा अशुभ समाचार मिल सकता है। और इस वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य स्थगित करने पड़ सकते हैं।
किसी की सलाह का अनुसरण करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह सोच विचार अवश्य करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच आपका प्रभाव और दबदबा रहेगा। व्यवसायिक बाधाएं काफी हद तक दूर
होंगी। आर्थिक मंदी की वजह से आत्मविश्वास डगमगा सकता है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। अफेयर के मामले में सावधान रहें, आपकी बातें बाहर आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- अनियमित खानपान की वजह से पेट में गड़बड़ी महसूस होगी। तली हुई तथा बादी प्रकृति की चीजों से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2
Kark Rashifal 03 May 2022 Cancer horoscope Today
कर्क Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर में नवीनीकरण या रखरखाव संबंधी कार्यों की योजनाएं बनेंगी। किसी खास संबंधी की समस्या का समाधान निकालने में
आपका प्रयास सफल रहेगा। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो उसकी वसूली के लिए प्रयास करें। सफलता मिल सकती है। धार्मिक संस्था के
लिए आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- फिजूलखर्ची तथा दूसरों की गतिविधियों में रुचि लेने से परहेज करें। तथा आवश्यक खर्चों को ही प्राथमिकता दें। अति आत्मविश्वास
और ईगो आ जाने से आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान देने से सफलता हासिल कर
सकते हैं।
व्यवसाय- व्यापार संबंधित ज्यादा प्रचार प्रसार करना फायदेमंद रहेगा। नए संपर्क भी स्थापित होंगे। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी भी तरह
का समझौता ना करें और ना ही किसी पर भरोसा करें। ऑफिस में आप की कार्यप्रणाली उत्तम बनी रहेगी।
लव- घर की व्यवस्था सामंजस्य पूर्ण बनी रहेगी। तथा परिवार के साथ मनोरंजन और लॉन्ग ड्राइव का भी प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या पुनः उभर सकती है। लापरवाही ना करें तथा तुरंत इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6
Singh Rashifal 03 May 2022 Leo horoscope Today
सिंह Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- परिवार जनों के साथ शॉपिंग आदि में भी सुखद समय व्यतीत होगा। किसी नजदीकी संबंधी के यहां मांगलिक उत्सव में जाने का
अवसर निमंत्रण मिलेगा। आज प्रकृति आपको कोई बेहतरीन मौका देने वाली है। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करें।
नेगेटिव- किसी के साथ भी वार्तालाप करते समय अहम और ओवरकॉन्फिडेंस की वजह से कहासुनी होने की आशंका है।संतान के कैरियर को
लेकर कुछ चिंता रह सकती है।इससे संबंधित किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। कई बार ज्यादा सोच विचार करने से आपके हाथ
से महत्वपूर्ण उपलब्धि निकल भी जाती हैं।
व्यवसाय- व्यस्तता की वजह से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। फोन से गतिविधियां चलती रहेंगी। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को
संभालकर रखें। ऑफिस में आपके कार्य निश्चित समय पर पूरे हो जाएंगे।
लव- घर-परिवार में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। दवाइयों की अपेक्षा व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
Kanya Rashifal 03 May 2022 Virgo horoscope Today
कन्या Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी शुभचिंतक की सलाह और मार्गदर्शन से आपका कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने की संभावना है। कोई पैतृक
संपत्ति विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने का उचित समय आ गया है। कोई लाभदायक यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में ध्यान देकर अपने कैरियर के साथ खिलवाड़ ना करें। कहीं भी वार्तालाप करते
समय अपशिष्ट शब्दों का प्रयोग ना करें। इससे आपके मान-सम्मान और साख में हानि होने की आशंका है।
व्यवसाय- बिजनेस में नए काम की शुरुआत न करें। कोई पेमेंट रुकी हुई है तो जल्दी निकलवाने कोशिश करें वरना फंस सकती हैं। ऑफिस
में अपने सहयोगियों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद की स्थिति ना बनने दें। इससे आपकी कार्यप्रणाली प्रभावित होगी।
लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी वजह से अलगाव की स्थिति बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- वायरल और खांसी, जुकाम की समस्या परेशान करेगी। लापरवाही ना करें और तुरंत इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8
Tula Rashifal 03 May 2022 Libra horoscope Today
तुला Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। आपकी आर्थिक योजनाएं आसानी से फलीभूत होंगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा।
रोजमर्रा की व्यस्तता से राहत पाने के लिए कुछ समय किसी एकांत वातावरण में व्यतीत करें।
नेगेटिव- विद्यार्थी वर्ग अपने नए सत्र की पढ़ाई को लेकर शुरू से ही गंभीर रहें। नकारात्मक परिस्थितियों को क्रोध की बजाय शांतिपूर्ण तरीके
से निपटाए तो ज्यादा बेहतर है। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें।
व्यवसाय- व्यापारिक मंदी का असर आपके बिजनेस पर भी पड़ रहा है। इस समय विस्तार संबंधी योजना पर गंभीरता से विचार करें, आपको
उचित परिणाम हासिल होंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने कार्यों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। इंक्वायरी होने की संभावना है।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक उनके संबंधों में और अधिक नज़दीकियां लाएगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- योगा और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है। गर्मी और पोलूशन से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
Vrishchik Rashifal 03 May 2022 Scorpio horoscope Today
वृश्चिक Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन मिले-जुले प्रभाव देने वाला है। मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आप भी परिश्रम और मेहनत द्वारा
किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे और सफलता भी मिलेगी। किसी नजदीकी संबंधी की मदद भी करनी पड़ सकती है।
नेगेटिव- कुछ दिक्कतें भी बनी रहेगी। साथ ही नकारात्मक परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है। परंतु आपका आत्मविश्वास बना
रहेगा। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में उनका उचित मार्गदर्शन करना आपका दायित्व है।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने के लिए कई सुअवसर सामने आएंगे। सिर्फ सही समय पर फैसले लेने की जरूरत है। व्यवसायिक गतिविधियों में
बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो तुरंत कार्यवाही कर दें। ऑफिस में अपनी गतिविधियों को किसी के समक्ष जाहिर ना करें।
लव- घर में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह में परिणित होने की योजनाएं बनेंगी।
स्वास्थ्य- घुटनों व जोड़ों की दर्द की समस्या परेशान करेगी। इसमें अपने आहार के प्रति बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
Dhanu Rashifal 03 May 2022 Sagittarius horoscope Today
धनु Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय पारिवारिक सदस्यों की भी सहमति अवश्य ले। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा।
कुछ समय से आप जिस काम को लेकर कोशिश कर रहे हैं। प्रति प्रयासरत हैं उसके सकारात्मक परिणाम जल्दी ही नजर आएंगे।
नेगेटिव- बजट बनाकर व्यय करने से आर्थिक समस्या से बच जाएंगे और इससे आपको कोई भी निर्णय लेने में सुविधा होगी। वर्तमान
नकारात्मक वातावरण की वजह से अवांछित लोगों से दूरी बनाकर रखना ही उचित है। घर की देखभाल में भी समय दे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। इस समय मुनाफा ज्यादा उम्मीद नहीं है। परंतु फिर भी जरूरतें पूरी होती रहेगी। सरकारी
सेवारत लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से तनाव रह सकता है।
लव- घर का माहौल शांतिपूर्ण और खुशनुमा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और कमजोरी बनी रहेगी। उचित आहार और आराम दोनों स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
Makar Rashifal 03 May 2022 Capricorn horoscope Today
मकर Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज व्यक्तिगत तथा पारिवारिक कार्यों में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। आप बखूबी अपने काम पूरा करने में समर्थ रहेंगे।
किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा कोई पुराना वाद-विवाद किसी अनुभवी सदस्य की मदद से हल होगा और संबंधों में पुनः मधुरता
आएगी।
नेगेटिव- नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वरना इस वजह से आप की कार्य क्षमता भी प्रभावित हो सकती हैं। दूसरों की
सलाह पर ज्यादा भरोसा ना करें। इस वजह से आप परेशानी में भी पड़ सकते हैं। युवा वर्ग भी अपने कैरियर के प्रति ज्यादा सचेत रहें।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने के लिए बनाई योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए अनुकूल समय है। किसी अधिकारी से भी मन मुताबिक
मदद मिलेगी। आयात निर्यात संबंधी कार्य आज विशेष रूप से सफल होंगे। नौकरी में अपने कार्यों को बहुत ही सावधानी से पूरा करे।
लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- गर्मी और लू से अपना बचाव रखें। बदन दर्द और खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5
Kumbh Rashifal 03 May 2022 Aquarius horoscope Today
कुंभ Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज कुछ खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है और यह मुलाकात बहुत ही सकारात्मक भी रहेगी। संतान की तरफ से कोई
शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई दिक्कत चल रही है, तो किसी की मध्यस्थता द्वारा हल हो सकती हैं।
नेगेटिव- अपने कार्यों के प्रति एकाग्रचित्त रहें। आलस्य और आराम के मूड में रहना आपके बनते कार्यों में बाधा डालेगा आज किसी भी तरह
की उधारी करना नुकसानदायक रहेगा। आपसी संबंधों में भी खटास आ सकती हैं। जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- इस समय किसी भी व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखें। इससे समय और पैसा व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यापार में अगर साझेदारी संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। सरकारी सेवारत लोग अपने मान-सम्मान का ध्यान
रखें।
लव- परिवार के साथ शॉपिंग और डिनर संबंधी यादगार प्रोग्राम बनेगा। घर में प्रसन्नता भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
Meen Rashifal 03 May 2022 Pisces horoscope Today
मीन Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पारिवारिक वाद विवादों को समझाने का अनुकूल समय है। किसी अनुभवी व्यक्ति का भी उचित सहयोग मिलेगा। घर के किसी
विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आएगा। जिससे घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। दूसरों पर निर्भर ना रहे।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। खर्चों की अधिकता की भी स्थिति बन रही है।
इसलिए किसी भी कार्य को बजट बनाकर ही आरंभ करें। मनोनुकूल परिणाम ना मिलने से आप तनाव में आएंगे। सकारात्मक बने रहे।
व्यवसाय- व्यापार में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की बेहतरीन संभावना है। आपको मेहनत के अनुसार नतीजे हासिल होंगे।
नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा पर जाने का ऑर्डर मिल सकता है। तरक्की भी संभव है।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखने से संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए योगा मेडिटेशन अवश्य करें। कभी-कभी ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर
की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

03 May 2022 horoscope Today

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Also Read :-

Virgo Horoscope 2022 सिंगल लोगों के लिए ख़ास होगा यह साल

Virgo Tarot Horoscope 2022 : शुरू के कुछ दिनों में रहें सावधान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Cheap Foreign Place: यह है भारत से भी सस्ते देश कम पैसो में हो सकता है, विदेश घूमने का सपना पूरा-Indianews
Arvind Kejriwal: केजरीवाल की याचिका पर SC आज सुनाएगा आदेश, ED ने किया था अंतरिम जमानत का विरोध- indianews
Gurpatwant Singh Pannun: अमेरिका को सता रहा भारत से रिश्ते खराब होने का डर! पनन्नु हत्या मामले में बदल लिया अपना सुर,जानें क्या कहा-Indianews
Weather Update: बिहार समेत देश के कई राज्यों में बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम-Indianews    
Air Pollution: देश की हवा कब होगी साफ, जानें आज का AQI लेवल-indianews  
डर के मारे कापते थे ये एक्टर फिर भी की शानदार हॉरर फिल्म, पुरानी कहानी से हटाया पर्दा
Petrol Diesel Price: प्रट्रोल- डिजल के ताजा रेट जारी, जानें देशभर में कच्चे तेल की कीमत-Indianews
ADVERTISEMENT