होम / Ank 6 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022 : फिल्म, फैशन, विज्ञापन से लोगों को मिल सकता है लाभ

Ank 6 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022 : फिल्म, फैशन, विज्ञापन से लोगों को मिल सकता है लाभ

India News Editor • LAST UPDATED : December 31, 2021, 11:57 am IST

अंक 6 के लिए कैसा रहेगा 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिषविद्

Ank 6 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022 : अंक शास्त्र के अनुसार, 2022 का योग 6 है जो शुक्र ग्रह का प्रतीक है। इसलिए अंक 6 वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। या कह सकते हैं कि अंक 6 वाले लोगों का ही यह साल रहने वाला हैं वह इस साल के राजा हैं। लेकिन यह भी ध्यान रखना जरुरी है कि हमें प्रतिकूल समय में सर्तक रह कर काम करना चाहिए और अनुकूल समय में अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत और ज्यादा करनी चाहिए।

फिल्म, फैशन से जुडे लोगों को मिल सकता है लाभ (Ank 6 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022)

यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं तो इस साल आफिस से संबंधित कामों की वजह से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन जो लोग सजावटी सामान का कारोबार या फिल्म, फैशन, विज्ञापन से जुड़े हुए हैं तो उन्हें लाभ मिलने का योग बन रहा है। वहीं इसके साथ ही यदि आप मिठाई, तेल, घी का व्यापार करते हैं। तो यह साल आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।

इस साल तलाक को करें टालने की कोशिश (Ank 6 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022)

अंक 6 के लोगों के परिवार का वातावरण अच्छा रहने वाला है। लेकिन अगर आपका तलाक का केस चल रहा है तो हो सके तो इसे अदालत तक न ले जाकर बाहर ही निपटा लें। अगर अदालत में इस साल आपके तलाक की सुनवाई होती है तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

खाने में मीठा न करें शामिल (Ank 6 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022)

अंक 6 के लोग यदि शुगर की समस्या से परेशान है तो इसमें कोई लापरवाही न बरतें ऐसा करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। इसके अलावा अपच की दिक्कत, आलस या फिर पैरों में खिंचाव या दर्द से परेशान है तो भी कोई लापरवाही न करें। वहीं इस साल मीठा खाने से बचें हो सके तो इसे अपने खाने में शामिल न करें।

शिवलिंग पर करें शहद का लेपन (Ank 6 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022)

अंक 6 के लोगों को हर शुक्रवार रसदार मिठाई दान करना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए शुभ होगा। वहीं शुक्रवार की रात को शिव मंदिर में शिवलिंग पर शहद का लेपन भी करें।

Also Read : Ank 5 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022 : जाना चाहते हैं विदेश तो मिल सकती है सफलता

Also Read : Ank 4 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022 : क्रोध में लिए फैसले करवा सकते हैं नुकसान

Also Read : Ank 3 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022 : इस साल स्वास्थ्य का रखें खास ख्याल

Also Read : Ank 2 ke Liye Kaisa Hoga Saal 2022 : धन संबंधी मामलों में हो सकता है लाभ, उधार देने से बचें

Also Read : Ank 1 ke Liye Kaisa Hoga Naya Saal : 2022 का योग 6 जो है शुक्र ग्रह का प्रतीक

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT