23 अप्रैल 2022 का दैनिक पंचांग, आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, Singh Rashifal 23 April 2022 Leo horoscope Today
आचार्य नीरज पाराशर, वृन्दावन


|
पंचांग के पांच अंग तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।
वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।
योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।
करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
AAJ KI SINGH RASHIFAL IN HINDI
सिंह Leo Singh Rashifal 23 April 2022 Leo horoscope Today
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आपकी प्रभावशाली तथा महत्वपूर्ण लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। जिससे आपके आत्मबल व कार्यक्षमता मे निखार आएगा। आपकी प्रभावशाली वाणी दूसरों के ऊपर बेहतरीन छाप छोड़ेगी। अगर प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना है तो समय अनुकूल है।
नेगेटिव- कभी-कभी ऐसा प्रतीत हो सकता है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से मन कुछ परेशान रह सकता है। परंतु मनन करें तो आपको महसूस होगा कि यह सिर्फ आपका वहम ही है। आज लाभ के स्त्रोत कुछ कम रहेंगे।
व्यवसाय- मशीनरी और खान-पान संबंधी बिजनेस में बहुत अच्छे एग्रीमेंट मिलेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो ये आपके लिए उचित समय है। आपको धीरे-धीरे तरक्की हासिल होगी और अधिकारियों से मदद मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच में चल रही मनमुटाव को समझदारी से सुधारने की आवश्यकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए जल्दी ही विवाह संबंधी कोई उचित रिश्ता आएगा।
स्वास्थ्य- भूख ना लगने या अपच जैसी शिकायत रहेगी। दिनचर्या को सीमित रखें तथा आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
Singh Rashifal 23 April 2022 Leo horoscope Today
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Also Read :-
Virgo Horoscope 2022 सिंगल लोगों के लिए ख़ास होगा यह साल
Virgo Tarot Horoscope 2022 : शुरू के कुछ दिनों में रहें सावधान