Sant Premanand Maharaj Video: भारत हमेशा से साधु-संतों की भूमि रहा है. इसी तरह वर्तमान में भी कुछ साधु-संतों की खूब चर्चा होती है. वृंदावन के रसिक संत प्रेमानंद महाराज जी का भी नाम इनमें से एक है. उनकी लोकप्रियता विदेशों तक फैली हुई है. महाराज की दिव्य विभूति, जिन्होंने अपनी मधुर वाणी और भक्तिमय जीवन से लाखों लोगों को प्रेरित किया है. प्रेमानंद महाराज ने अपनी सकारात्मक सोच से सभी लोगों का मार्गदर्शन किया है. उनके प्रवचन काफी प्रेरणादायक होते हैं. यही वजह है कि, महाराज के प्रवचन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिनमें वो तमाम तरह के सवालों का जवाब देते हैं. बता दें कि, प्रेमानंद महाराज हर वर्ग, हर उम्र के लोगों के मन की बात समझते हैं यही वजह है कि आज नामी सितारे, चाहें क्रिकेटर हों, फिल्म स्टार्स हों, राजनेता हैं या आम जानता हो प्रेमानंद महाराज के पास खिंचे चले आते हैं. हाल ही में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी प्रेमानंद से मुलाकात की थी. इसके ठीक 10 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने उनके बारे में कई बड़ी बातें कहीं हैं. इनको सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. तो आइए जानते हैं संत प्रेमानंद की जुबानी-
20 मार्च को राष्ट्रपति ने प्रेमानंद जी से की थी मुलाकात
बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 मार्च 2026 को अपने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से उनके ‘श्रीहित राधा केली कुंज’ आश्रम में मुलाकात की थी. लगभग 27 मिनट तक चली इस भेंट में उन्होंने अध्यात्म, सेवा और जन कल्याण पर चर्चा की और आशीर्वाद लिया. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर के भी दर्शन किए थे.
प्रेमानंद महाराज के जन्मदिन पर पहुंची थीं द्रौपदी मुर्मू
बता दें कि, प्रेमानंद महाराज के जन्मदिन के खास मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी प्रेमानंद महराज से मिलने के लिए वृंदावन गई थीं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रेमानंद महाराज का वीडियो इंटरनेट पर खूब छा गया था. बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जाने के 10 दिन बात प्रेमानंद महाराज ने राष्ट्रपति को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं.
प्रेमानंद महाराज ने राष्ट्रपति के लिए कहीं ये बड़ी बातें
वृंदावन के रसिक संत प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि’हमें इस बात का गर्व है कि हमारे राष्ट्रपति धर्मात्मा हैं. हमारे राष्ट्रपति आध्यात्मिक हैं. हमारे राष्ट्रपति नामजापक हैं. इस बात का हमें सुख मिला उनसे मिलकर कि इस समय हम गौरव से कह सकते हैं कि इस समय बहुत अच्छा समय चल रहा है हमारे देश में धर्म के लिए बाधा नहीं है. नहीं पहले था कि आप खुले में कथा नहीं कर सकते हैं. खुले में भजन नहीं कर सकते हैं. जब मलिखों का राज्य था. बहुत अच्छा अवसर आया है कलयुग में ऐसा अवसर शायद बार-बार ना आए आगे चलकर और बाधाएं खड़ी हो जाएं नाम जप में भगवत कथा कीर्तन में. तो आपको इशारे से बता दिया कि आप छोटी डिग्री लिए हुए हैं, लेकिन भारत का सबसे बड़ा डिग्री लेने वाला भी भगवान की शरण में अध्यात्म की शरण में है. इसीलिए वो प्रसन्न था इसी लिए वो आनंद था.
प्रेमानंद महाराज के वचन सुन गदगद हो गए भक्त
रसिक संत प्रेमानंद महाराज जी की ऐसी बातें सुन लोग गदगद हो गए हैं. जहां एक यूजर ने लिखा- बहुत गहरी बात कही है महाराज जी आपने तो. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- लोग आते हैं चले जाते हैं, लेकिन आपने इस बारे में फिर से कहा यह बहुत ही अच्छी बात है इससे लोगों को भी अध्यात्म में आने की प्रेरणा मिलती है.