Premanand Maharaj English: प्रेमानंद महाराज के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं कभी वे सख्त अंदाज में लोगों को सही राह दिखाते नजर आते हैं, तो कभी अपने प्रेम और सरल शब्दों से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं उन्होंने अपने प्रवचनों के जरिए लाखों लोगों को प्रेरित किया है यही कारण है कि आज सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा वर्ग भी उनके प्रति गहरी आस्था रखता है
दिलचस्प बात यह है कि उनसे मिलने के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं हालांकि, महाराज ज्यादातर अपने विचार हिंदी में ही साझा करते हैं, जिसे बाद में उनके शिष्य अन्य भाषाओं में समझाते हैं
अंग्रेजी में बात करते नजर आए प्रेमानंद महाराज
हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी बोलते दिखाई दे रहे हैं इस वीडियो में उन्होंने एक गहरी बात कही-‘When money is lost, nothing is lost; when health is lost, something is lost; but when character is lost, everything is lost.’
उनकी यह बात सुनकर भक्त काफी खुश नजर आए खास बात यह रही कि कुछ पंक्तियां अंग्रेजी में बोलने के बाद खुद प्रेमानंद महाराज भी मुस्कुराते दिखेइस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं कोई उनकी कोशिश की सराहना कर रहा है, तो कोई उनके सादगी भरे अंदाज की तारीफ कर रहा है कई लोगों ने यह भी लिखा कि वे जो कहते हैं, दिल से कहते हैं-और यही उनकी सबसे बड़ी खासियत है