होम / Sawan 2023: देवों के देव महादेव को अत्यंत प्रिय है सावन का महीना, शिव के स्वरूप से जानें ये 10 बातें

Sawan 2023: देवों के देव महादेव को अत्यंत प्रिय है सावन का महीना, शिव के स्वरूप से जानें ये 10 बातें

Mudit Goswami • LAST UPDATED : July 1, 2023, 7:14 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Sawan 2023: देवो के देव महादेव को सावन का महीना बहुत प्रिय है, पंचांग से लेकर फाल्गुन तक के सभी बारह महीनों में सावन का महीना महादेव को अतिप्रिय है। जिसमें की भोलेनाथ की पूजा और व्रत का महत्व होता है।इस साल सावन महीने की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होने वाली है। जो कि 31 अगस्त को समाप्त होगा, इस साल सावन में अधिकमास लगने के कारण इस बार दो महीनो का बैठेगा।

सभी देवताओं में भोलेनाथ का स्वरूप अद्भुत और निराला है, शिव के स्वरूप की बात करें तो उनके गले में सर्प, गले में विष, हाथों में डमरू, त्रिशूल, माथे पर त्रिनेत्र और तन पर बाघम्बर, जटाओं में गंगा और मस्तक पर चांद होता है। भोलेनाथ का स्वरूप हमें कई तरह की शिक्षा प्रदान करता है आइए जानते हैं भोलेनाथ के ऐसे ही अद्भुत स्वरूपों की महत्व के बारे में-

भोलेनाथ के अद्भुत स्वरूपों का परिचय-

  • शिव निराले, अनूठे और अद्भुत हैं क्योंकि सभी देवी-देवों के रेशमी वस्त्र, स्वर्णाभूषण और रत्नों से जडित मुकुट शोभायमान होते हैं वहीं महादेव के सिर पर जटाएं होती हैं, जिनमें मां गंगा समाई होती है।
  • महादेव ने मन को वश में कर लिया है वे मन के कहे नहीं बल्कि मन को अपने कहे चलाते हैं। इसका प्रतीक है वृषभ की सवारी है।
  • सभी देवता गले में हीरो का हार पहनते हैं लेकिन महादेव के गले में मुण्डमाला है और भयंकर वासुकी नाग उनके गले में शोभा पाता है।
  • हाथ में त्रिशूल है जोकि शक्ति का प्रतीक माना गया है। त्रिनेत्रधारी का तीसरा नेत्र ध्यान का प्रतीक है।
  • वस्त्रों के नाम पर महादेव भस्म लपेटे हुए होते हैं और संपूर्ण शरीर पर भस्म रमाए रहते हैं। मृगछाला पर विराजमान रहते हैं भस्म और मृगछाल उनके वैराग्य का प्रतीक है।
  • न कोई महल, न आवास कैलाश पर्वत पर पत्थर की शिला पर सदैव ध्यान में लीन रहते हैं। कैलाश शरीर के भीतर स्थित सहस्त्रार चक्र का प्रतीक है।
  • उनका वाद्य यंत्र डमरू है यह अनहद नाद का संगीत है यही नाद दिन-रात हमारी चेतना और संपूर्ण ब्रह्माण्ड में गूंज रहा है।
  • सिर पर मुकुट की जगह चन्द्रमा विराजमान है, जोकि आत्मा के प्रकाशवान होने का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें-  Sawan Month 2023: इस मास को क्यों कहा जाता है श्रावण, माता पार्वती की वजह से भगवान शिव को प्रिय है ये महीना 

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Patanjali: पतंजलि की ‘सोन पापड़ी’ खाद्य गुणवत्ता परीक्षण में फेल, 3 को भेजा गया जेल- Indianews
Ruskin Bond: 90 साल के हुए रस्किन बॉन्ड, इस मौक पर शेयर किया अपने से जुड़ा यह मार्मिक वाकया- Indianews
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में नाले में मिला नवजात का शव, स्थानीय लोगों ने अवैध गर्भपात का लगाया आरोप- Indianews
Ebrahim Raisi: ‘उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करें’, ईरान के राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर क्रैश पर पीएम मोदी ने व्यक्त की चिंता- Indianews
Heatwave Alert: गुजरात के कई हिस्सों में 5 दिन के लिए हीटवेव अलर्ट, शिशु, बुजुर्ग रहें सावधान- Indianews
SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का आठ साल पुराना आईपीएल रिकॉर्ड- Indianews
Spam Call Block: अनचाही कॉल्स को रोकने के लिए सरकार ने कर ली ये तैयारी, नहीं आएंगे अब फर्जी कॉल- Indianews
ADVERTISEMENT