होम / Sawan 2024: सावन खत्म होने से पहले इन पौधों को घर में करें स्थापित, मेहनत करें बिना पैसों की होगी बारिश

Sawan 2024: सावन खत्म होने से पहले इन पौधों को घर में करें स्थापित, मेहनत करें बिना पैसों की होगी बारिश

Simran Singh • LAST UPDATED : July 31, 2024, 8:22 am IST

Sawan 2024

India News(इंडिया न्यूज), Sawan 2024: वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पौधों का जिक्र किया गया है, जिन्हें घर में लगाने से शुभ फल मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, इन 5 पौधों में से किसी एक को घर लाने से व्यक्ति की किस्मत का सितारा चमक उठता है।

  • इन पौधों से मिलेता है शुभ फल
  • इन चीजों का रखे ध्यान

घर लाएं ये शुभ पौधे Sawan 2024

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में की गई पूजा और कुछ उपाय व्यक्ति की किस्मत चमकाने का काम करते हैं। सावन के महीने में घर में कुछ पौधे लगाने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। और व्यक्ति का मन शांत होता है। आज हम ऐसे ही पांच पौधों के बारे में जानेंगे, जिन्हें सावन में घर लाया जा सकता है। अगर इनमें से एक भी पौधा घर में लगाया जाए तो जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं।

Sawan 2024: सावन के सोमवार में इन चीजों का करें दान, सोने की कलम से लिखी जाएगी किस्मत

तुलसी

हिंदू शास्त्रों में तुलसी के पौधे को बहुत पूजनीय और पवित्र माना जाता है। सावन के महीने में देवी लक्ष्मी की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में अगर आप सावन के महीने में घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। जिससे घर में धन की पूर्ति होती है। तुलसी की नियमित पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में दुख और प्रतिकूलताएं नष्ट होती हैं।

शमी का पौधा Sawan 2024

वास्तु शास्त्र में शमी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि शमी का पौधा भगवान शिव को बहुत प्रिय है। साथ ही इससे शनिदेव की कृपा भी मिलती है। सावन में घर में शमी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि घर में शमी को लगाने से सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ती होती है। यह कुंडली में शनि की प्रतिकूल स्थिति अनुकूल हो जाती है। इससे वास्तु दोष को दूर करने और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम सौहार्द बनाए रखने में भी मदद करता है।

बेलपत्र का पौधा

भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय है. ऐसे में सावन के महीने में बेलपत्र का पौधा लगाने से घर में भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। कहा जाता है कि बेलपत्र में माता पार्वती का वास होता है. ऐसे में अगर सावन के महीने में घर में बेलपत्र का पौधा लगाया जाए तो भगवान शिव और पार्वती दोनों की कृपा प्राप्त होती है। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इसे घर में लगाने से घर में खुशहाली आती है।

इस मौसम में रोज सुबह खाएं एक लहसुन, शरीर में आएंगे हैरान करने वाले बदलाव

आंवला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आंवला को धार्मिक और औषधीय दृष्टि से बहुत अच्छा माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से सुख-शांति आती है और भगवान विष्णु के साथ अन्य देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। आपको बता दें कि घर में आंवला लगाने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

पीपल का पेड़

मान्यता है कि घर में पीपल का पेड़ लगाने से व्यक्ति ग्रह दोषों से मुक्त हो जाता है। सावन के महीने में पीपल लगाने से भगवान विष्णु की कृपा बरसती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। पीपल का पेड़ वातावरण को शुद्ध करने और ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने में भी कारगर है। वहीं, अगर आपके पास पर्याप्त जगह है तो आप इसे घर के बाहर भी लगा सकते हैं। Sawan 2024

देश अनुराग ठाकुर पर छिड़ा सियासी घमासान, जानें PM Modi ने वीडियो साझा कर क्या कहा?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT