होम / Sawan Somwar 2024: सावन के चौथे सोमवार में इस विधि से करें भोलेनाथ की आराधना, मिलेगा मनचाहा फल

Sawan Somwar 2024: सावन के चौथे सोमवार में इस विधि से करें भोलेनाथ की आराधना, मिलेगा मनचाहा फल

Babli • LAST UPDATED : August 12, 2024, 10:43 am IST

Sawan Somwar 2024

India News (इंडिया न्यूज), Sawan Somwar 2024: सावन के महीने में आज 12 अगस्त को चौथा सोमवार है। भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। सावन के चौथे सोमवार का व्रत आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तारीख को रखा जा रहा है। महादेव के खास माह में उनके लिए सोमवार का व्रत रखा जाता है। इन व्रतों को रखने से पुण्य मिलता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर किसी की शादी में बाधाएं आ रही हैं तो उसे सावन सोमवार का व्रत रखना चाहिए, ऐसा करने से शादी में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।

  • सावन के चौथे सोमवार का शुभ मुहूर्त
  • भोलेनाथ को प्रसन्न कैसे करें?

अगर घर में इस प्रकार रखी हैं माँ लक्ष्मी की मूर्ति तो डूबता चला जायेगा पैसा, जानें सही तरीका?

सावन के चौथे सोमवार का शुभ मुहूर्त

सावन का चौथा सोमवार व्रत शुक्ल पक्ष की सप्तमी को रखा जाएगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:23 बजे से 05:06 बजे तक है। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक रहेगा। लेकिन सावन के पवित्र माह में आप भोलेनाथ का अभिषेक कभी भी कर सकते हैं।

Aaj Ka Panchang 12 August 2024: सावन के चौथे सोमवार पर भद्रावास समेत बन रहे हैं कई अद्भुत संयोग, जानें आज का दैनिक पंचांग

भोलेनाथ को प्रसन्न कैसे करें?

सावन के चौथे सोमवार को भोलेनाथ का अभिषेक करें। इसके साथ ही इस दिन घर में पूजा करने के बाद मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक करें। गंगा जल में चंदन मिलाकर भोलेनाथ को अर्पित करें। फिर भगवान शिव को गन्ने का रस अर्पित करें। इसके साथ ही आप जल में दही, दूध, घी, शहद और गंगा जल मिलाकर भोलेनाथ का शिवलिंग पर अभिषेक कर सकते है। शिव जी को उनके प्रिय बेलपत्र, पान, सुपारी और अक्षत भी अर्पित करना चाहिए।

आज का दिन बेहद शुभ है। आज भोलेनाथ की पूजा करने के बाद शिव चालीसा का पाठ करें और शिवजी की आरती करें। ऐसा करने से शिवजी बहुत खुश होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

Numerology: दिल की साफ होती है इस तारीख को जन्मी लड़कियां, किस्मत की होती है धनी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT