होम / 29 दिन का होगा सावन, सदियों बाद आया इतना शुभ दिन, सीधा मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद – IndiaNews

29 दिन का होगा सावन, सदियों बाद आया इतना शुभ दिन, सीधा मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद – IndiaNews

Simran Singh • LAST UPDATED : June 29, 2024, 8:22 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Sawan 2024इस साल 22 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है। कहा जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति करने वालों को उनकी असीम कृपा की प्राप्ति होती है। मान्यता के अनुसार यदि सावन में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाए तो हर एक मनोकामना को पूरा किया जा सकता है। ऐसे में यह जानना महत्वपूर्ण है कि 2024 में सावन का महत्व और शुभ सहयोग क्या है।

  • इस दिन से होगी सावन की शुरुआत
  • इस वजह से शिव भगवान के लिए सावन है खास

इस साल सिर्फ 29 दिन का होगा सावन Sawan 2024

इस साल यानी की 2024 में मात्र 29 दिन का सावन होने वाला है। सावन की शुरुआत 22 जुलाई यानि सोमवार से हो रही है और इसका समापन 19 अगस्त 2024 सोमवार को होगा। इस सावन की खास बात बताएं तो समाप्ति और आरंभ दोनों ही सोमवार से हो रहे हैं। जो अति शुभ माने जा रहे हैं। वही सावन का अंतिम दिन श्रावण पूर्णिमा का है, इस दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा और इस साल रक्षाबंधन भी काफी शुभ दिन यानी कि सोमवार को पड़ने वाला है। Sawan 2024

एक ऐसा मंदिर जहां माता करती है भक्तों से बात, खुद देती है प्रसाद – IndiaNews

सावन में सोमवार क्यों है महत्वपूर्ण 

मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ और नाम पार्वती की आराधना करने से मनचाहा वरदान मिलता है। यदि आपको भी विवाह संबंधी, संतान संबंधी, धन, रोग से मुक्ति जैसी परेशानी है। तो सावन सोमवार का व्रत रखने से आपको इन सबसे मुक्ति मिलती है। शिव जी के प्रिया मास के रूप में इसे मनाया जाता है, वही विवाहित महिलाएं सौभाग्य को कमाने के लिए सावन में सोमवार का विधिवत व्रत और पूजन करती हैं और भोलेनाथ को प्रसन्न करती हैं। Sawan 2024

अजगर और मगरमच्छ में हुआ घमासान, एक दूसरे के खून के हुए प्यासे, वीडियो वायरल – IndiaNews

क्यों है सावन का महीना महत्वपूर्ण? Sawan 2024

ऋषि मार्कण्डेय में अपनी लंबी आयु के लिए इसी महीने में शिव जी की कृपा को पाने के लिए तपस्या की थी और अल्प आयु से वह चिरंजीवी बन गए थे।

इसी महीने में यानी कि सावन के महीने में समुद्र मंथन किया गया था। इस दौरान शिव जी ने विष का सेवन किया था और पूरे संसार को बचाया था। इस वजह से सावन के महीने में उन पर जल अर्पित करके उन्हें शांत किया जाता है।

सावन का महीना ही था जिसमें भगवान शिव ने पृथ्वी पर अवतार लिया था और वह अपने ससुराल गए थे। जहां पर उनका जल अभिषेक कर उनका स्वागत किया गया था और सावन में शिव जी ससुराल आते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा लूटते हैं।

India News Israel Hamas War: राफा में इजरायल ने की बमबारी, मारे गए 11 फिलिस्तीनी -IndiaNews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT