<
Categories: धर्म

वृश्चिक राशि वालों को होगा सितंबर माह में आकस्मिक धन लाभ, जानिए रिश्तों में तालमेल और स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत

Scorpio September Monthly Plan : इस महीने शादीशुदा लोगों को  जीवनसाथी के साथ समय बिताना अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। दिनचर्या को ठीक कर आप रोग मुक्त हो सकते हैं। तो आईए जानते हैं, वृश्चिक राशि वालों को इस माह किन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

Scorpio September Monthly Plan :  इस माह आकस्मिक धन लाभ की संभावनाएं बनी हुई है, यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो उन्हें रिमाइंड करा दें। निराशा से खुद को दूर रखना है और पल-पल आपको प्रयास करना है। विलासिता से बचकर रहें, क्योंकि यह आपकी जेब को ढीली कर सकता है। युवाओं की बात करें, तो उन्हें इस समय दूसरों के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता है। 

बुद्धि विवेक का करें इस्तेमाल

वृश्चिक राशि वालों को इस माह दूसरों के बहकावे में नहीं आना है, अपनी बुद्धि विवेक का इस्तेमाल करते हुए स्वयं के निर्णय पर भरोसा रखें। शेयर मार्केट से भी धन लाभ की प्रबल सम्भावना है। पिछले दिनों जो पैसा कमाया है, उसे विलासिता पर खर्च करने की लालसा रहेगी। पिछले चल रहें प्रयासों को लेकर निराश होने की आवश्यकता नहीं है, परिणाम जल्दी प्राप्त होंगे। जो सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं या फिर सरकार के सहयोग से रोजगार चलाते हैं, उनके लिए समय अच्छा है। 

18 तारीख तक कामों में अड़चनें दूर हो जाएगी। मीडिया व फिल्म से जुड़े लोगों के लिए समय लाभदायक है। भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। व्यापारी डील पक्की करने के लिए ज्यादा समय न लगाएं, अधिक सोच-विचार करने से हानि हो सकती है। खुदरा व्यापारियों को इस माह बड़े स्टॉक उठा लेने चाहिए, क्योंकि 10 तारीख तक स्थिति आपके अधिक फेवर में है।

व्यापार में होगी बढ़ोतरी

व्यापार को बढ़ाने में टेक्नोलॉजी का सहारा लेना वर्तमान में फायदेमंद साबित हो सकता है। युवाओं को करियर से संबंधित शुभ सूचना प्राप्त होगी। यदि आप नौकरी की तलाश में है, तो प्रयास जारी रखें, ग्रहों का कंबीनेशन इसमें सफलता दिला सकता है। प्रेम संबंध में अनावश्यक शंका रिश्तों में खटास पैदा कर सकती है। अपनों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। यदि आप किसी का रेफरेंस ढूंढ रहे हैं, तो किसी बड़े पद में बैठे व्यक्ति के सानिध्य में जाना चाहिए। पढ़ाई लिखाई की ओर विद्यार्थियों का काफी मन लगेगा इस समय जो भी याद करेंगे, वह आसानी से याद हो जाएगा।

पारिवारिक मतभेद होंगे दूर

पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रसन्नता पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। इस माह परिश्रम और प्रयासों से लाभ प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग आपको उन्नति के मार्ग पर ले जाएगा। संतान इस समय आपकी परेशानी का कारण हो सकती है, ऐसे में उनके स्वभाव को समझने का प्रयास करें। संपत्ति को लेकर भी कुछ कहासुनी की आशंका है, सारी बातें बड़े-बुजुर्गों को बीच में रखकर शांत भाव से सुलझाने का प्रयास करना ही उत्तम होगा।

जीवनसाथी का मिलेगा साथ

जीवनसाथी एक दूसरे को समय दें, घूमने-फिरने और साथ में अपने दिल की बात साझा करें। इस नवरात्रि देवी को धूमधाम के साथ स्वागत करना है। हेल्थ को लेकर इस माह कोई भी बड़ी चिंता नहीं दिख रही है। यूरिन इन्फेक्शन और पेट के रोगियों को अलर्ट रहना चाहिए। जिन लोगों का वर्तमान में वजन बढ़ रहा है, वह इसे कम करने का प्रयास करें, लिवर फैटी स्टेज में जाना वर्तमान की समस्या हो सकती है। उपाय के तौर पर नियमित योग, जिम, मॉर्निंग वॉक और बिगड़े खान-पान में संयम रखना होगा। 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Recent Posts

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST