<
Categories: विदेश

Iran US Israel War: ईरान, अमेरिका या इजराइल…दुनिया के किस देश के पास है सबसे पावरफुल ड्रोन?

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जंग जारी है. इस बीच ईरान द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए देखा जा रहा है. लेकिन सबसे ज्यादा ड्रोन अमेरिका के पास है.

MQ-9 Reaper Drone: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल (Iran-Israel War) के बीच जारी जंग को शुरू हुए 17 दिन हो चुके हैं. ईरान, अमेरिका और इज़राइल एक से एक ताकतवर मिसाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके अलावा, इस जंग में ड्रोन का भी प्रमुखता से इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके पीछे की वजह यह है कि मिसाइल के मुकाबले ड्रोन सस्ता होता है. इसलिए ईरान मिसाइल की जगह पर ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है. ईरान अपनी मिसाइल क्षमताओं के लिए मशहूर है, लेकिन अब ड्रोन उसकी ताकत का एक और मज़बूत स्तंभ बनकर उभरे हैं.

मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों पर हुए हमले इस बात का जीता-जागता सबूत हैं. इसका एक हालिया उदाहरण दुबई है, जहां ईरान ने शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला किया था. इस हमले में चार लोग घायल हो गए थे.इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि दुबई के ऊपर दो ईरानी ड्रोनों को मार गिराया गया था. ईरान को यह एहसास हो गया है कि मिसाइल एक महंगा सौदा हैं, जबकि ड्रोन बहुत कम लागत पर लंबे समय तक निगरानी रखने और हमला करने, दोनों की क्षमता प्रदान करते हैं.

ईरान पूरी दुनिया को दिखा रहा ड्रोन की ताकत

कम लागत की वजह से ईरान मिसाइल की जगह पर ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है. यही वजह है कि ईरान अब दुनिया के सामने अपनी ड्रोन तकनीक की ताकत का प्रदर्शन कर रहा है. हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद ईरान अभी तक दुनिया का सबसे शक्तिशाली ड्रोन विकसित नहीं कर पाया है.

किस देश के पास है दुनिया का सबसे शक्तिशाली ड्रोन?

फिलहाल, दुनिया का सबसे शक्तिशाली ड्रोन संयुक्त राज्य अमेरिका के पास है. इसे MQ-9 रीपर के नाम से जाना जाता है. इसने अपनी पहली उड़ान 2001 में भरी थी और 2007 में इसे आधिकारिक तौर पर अमेरिकी वायु सेना में शामिल कर लिया गया था. पिछले कुछ वर्षों में इस विमान में लगातार सुधार किए गए हैं, यही कारण है कि इसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली ड्रोनों में से एक माना जाता है.

क्या है इस ड्रोन की खासियत?

MQ-9 रीपर के खासियतों की बात करें तो यह 27 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है. इसके अलावा, यह ड्रोन 1700 किलो तक हथियार, बम और मिसाइल उठा सकता है. इस ड्रोन का इस्तेमाल सिर्फ इंटेलिजेंस या सर्विलांस के लिए ही नहीं बल्कि सटीक हमले के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. यह ड्रोन एक साथ कई हथियार को ले जा सकता है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…

Last Updated: October 14, 2026 17:24:38 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST