ADVERTISEMENT
होम / धर्म / दशहरा पर मां लक्ष्मी ही नही शनि देव भी होंगे प्रसन्न, बस इस खूबसूरत चीज़ से करे उपाय!

दशहरा पर मां लक्ष्मी ही नही शनि देव भी होंगे प्रसन्न, बस इस खूबसूरत चीज़ से करे उपाय!

BY: Preeti Pandey • LAST UPDATED : October 12, 2024, 10:01 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

दशहरा पर मां लक्ष्मी ही नही शनि देव भी होंगे प्रसन्न, बस इस खूबसूरत चीज़ से करे उपाय!

Shami Plant Puja on Dussehra: दशहरा पर मां लक्ष्मी ही नही शनि देव भी होंगे प्रसन्न

India News (इंडिया न्यूज़), Shami Plant Puja on Dussehra: विजयादशमी या दशहरा के दिन लोग पूजा-पाठ के साथ-साथ कई तरह के उपाय भी करते हैं। मान्यता है कि इन उपायों से ग्रह दोष से लेकर वास्तु दोष तक दूर हो जाते हैं। नवरात्रि खत्म होने के बाद दशहरा या विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है। दशहरे के दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इस साल दशहरे का त्योहार 12 अक्टूबर 2024 दिन शनिवार को है। इस दिन शस्त्र पूजा का विधान है, माता रानी की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है और रावण का दहन किया जाता है। इसके साथ ही दशहरे के दिन शमी के पेड़ की भी पूजा की जाती है।

वहीं, घर में शमी का पौधा लगाने के लिए आज का दिन सबसे शुभ है। शमी को शनिदेव का पौधा कहा जाता है। भगवान शिव की पूजा में भी शमी के पत्ते चढ़ाए जाते हैं। इसके साथ ही मां दुर्गा और भगवान गणेश की पूजा में शमी के पत्ते चढ़ाना बहुत शुभ होता है।

दशहरे पर क्यों लगाएं शमी का पौधा

शमी के पत्ते को सोने का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शमी के पेड़ की पूजा और रोपण करने से शनि दोष के साथ-साथ राहु-केतु दोष भी समाप्त हो जाता है। इस बार दशहरे पर शनिवार का शुभ संयोग भी है। ऐसे में अगर आप इस दिन शमी का पौधा लगाते हैं या इसकी पूजा करते हैं तो आपको दोगुना लाभ मिलेगा।

दशहरा पर किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें किसे रहना चाहिए सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

दशहरे पर शमी पूजा का महत्व

मान्यता है कि दशहरे के दिन कुबेर ने राजा रघु को सोने के सिक्के दिए थे और शमी के पत्ते को सोने का बना दिया था। इसलिए शमी की तुलना सोने से की जाती है।

यह भी कहा जाता है कि भगवान राम ने रावण से युद्ध करने से पहले शमी के पेड़ की पूजा की थी।

ऐसी भी मान्यता है कि वनवास के कारण पांडवों ने अपने हथियार शमी के पेड़ के पास ही छिपाए थे।

कहां लगाएं शमी का पौधा 

दशहरे और शनिवार के दिन घर में शमी का पौधा लगाना बहुत शुभ होता है। लेकिन ध्यान रखें कि इस पौधे को भूलकर भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे को घर के बाहर, छत, आंगन या बालकनी में लगाना सही माना जाता है। साथ ही इस पौधे को दक्षिण दिशा में लगाना शुभ होता है। आप इसे घर के बाहर दाईं ओर लगा सकते हैं।

दशहरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा करने से परेशानियों से मुक्ति मिलती है, शनि संबंधी दोष दूर होते हैं, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

Ratan Tata की कुंडली में था एक ऐसा योग जिसके कारण बने इतने अमीर, भरती गईं तिजोरियां

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Tags:

Durga Pujadurga puja 2024dussehra 2024indianewslatest india newsnews indiaravan dahanShani Devtoday india newsVijayadashami 2024इंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT