ADVERTISEMENT
होम / धर्म / शनि वक्री होकर इन राशियों पर डालेंगे प्रभाव, इस तरह का फल देकर करेंगे कृपा

शनि वक्री होकर इन राशियों पर डालेंगे प्रभाव, इस तरह का फल देकर करेंगे कृपा

BY: Simran Singh • LAST UPDATED : July 27, 2024, 1:48 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

शनि वक्री होकर इन राशियों पर डालेंगे प्रभाव, इस तरह का फल देकर करेंगे कृपा

Shani Vakri 2024

India News(इंडिया न्यूज), Shani Vakri 2024ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह कहा गया है, जो करीब ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। फिलहाल शनि देव अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में विश्राम कर रहे हैं। शनि देव 29 जून 2024 को कुंभ राशि में वक्री हो चुके हैं और अगले 5 महीने तक इसी अवस्था में रहेंगे। इसके बाद वे 15 नवंबर को कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। वैसे तो शनि देव वक्री या मार्गी होकर सभी राशियों को शुभ-अशुभ फल देते हैं। लेकिन अभी हम यह जानेंगे कि मेष, तुला और मकर राशि के लिए शनि की वक्री अवस्था कैसी रहेगी। क्या होता है शनि वक्री?

जब शनि देव अपने नियमित मार्ग पर चलते हुए पिछले ग्रहों की तुलना में ऊपर की दिशा में चलते हैं तो इसे शनि वक्री कहा जाता है। शनि के वक्री होने का प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालता है। लेकिन खासतौर पर वे राशियां जो शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से गुजर रही होती हैं, शनि वक्री होकर उन्हें सबसे ज्यादा दंड देते हैं। मेष, तुला और मकर राशि पर शनि वक्री होने का प्रभाव

  • शनि जल्द डालेंगे इन राशियों पर प्रभाव
  • इस तरह करें मंत्रों का जाप

मेष राशि पर शनि वक्री होने का प्रभाव Shani Vakri 2024

शनि आपकी राशि से 11वें भाव में वक्री हो गए हैं। ऐसे में शनि देव आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। शनि की वक्री अवस्था आपके लिए शुभ साबित होगी और इस दौरान आपको नौकरी और व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। लेकिन आपको शुभ फल तभी मिलेंगे जब आप कड़ी मेहनत करेंगे। अगर आप मेहनत नहीं करेंगे या आलसी होंगे तो आपको व्यापार में लाभ नहीं मिलेगा और करियर में भी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अगर आप शनि वक्री अवस्था में कर्मफलदाता शनि से शुभ फल चाहते हैं तो अच्छे कर्म करें और कड़ी मेहनत करें। साथ ही रोजाना 21 बार ओम नमो नारायणाय मंत्र का जाप करें। Shani Vakri 2024

लोकल ट्रेन में लड़की ने दिखाएं अपने लटके झटके, बेशर्मी से करती रही डांस

तुला राशि पर शनि वक्री होने का प्रभाव

शनि आपकी राशि से पांचवें भाव में वक्री हो गए हैं जिससे आपके लिए तनाव बढ़ेगा। इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। वाद-विवाद जैसी स्थितियां बनेंगी और धन व्यय में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के लिए आपको अधिक प्रयास और मेहनत करनी होगी।

इस तरह रखें बारिश में चेहरे का ध्यान, ऑयली स्किन के लिए करें ये काम

मकर राशि पर वक्री शनि का प्रभाव Shani Vakri 2024

वक्री शनि साढ़ेसाती या ढैय्या वाली राशियों को अधिक कष्ट देता है। मकर राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती के तीसरे चरण से गुजर रहे हैं। ऐसे में शनि वक्री होकर आप पर क्रूरता बरसाएंगे। यह समय आपके करियर, व्यवसाय और शिक्षा आदि के लिए काफी संघर्षपूर्ण रहेगा।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

खेल ‘मुश्किलों में भी मुस्कुरा देना’.., कोच गौतम को मिला राहुल द्रविड़ से प्यार भरा संदेश, भावुक हुए गंभीर

Tags:

astrologyIndia newsIndia News Dharamindianewslatest india newsnews indiaShani Devshani dev upayShani Dhaiyashani vakri 2024today india newszodiac signइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT