होम / Shani Vakri June 2024: 29 जून को 12 घंंटे में बदलेगी शनि-बुध की चाल, इस राशियों का शुरू होगा बुरा वक्त? – IndiaNews

Shani Vakri June 2024: 29 जून को 12 घंंटे में बदलेगी शनि-बुध की चाल, इस राशियों का शुरू होगा बुरा वक्त? – IndiaNews

Simran Singh • LAST UPDATED : June 26, 2024, 6:39 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Shani Vakri June 2024: हर ग्रह एक निश्चित समय में एक राशि से दूसरी राशि में जाता है। साथ ही अपनी चाल भी बदलता है। कभी ग्रह सीधी चाल चलते हैं तो कभी उलटे। जब भी ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है या ग्रहों की चाल में बदलाव होता है तो इसका असर सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन पर पड़ता है। इसमें शनि की चाल में होने वाला बदलाव काफी अहम है।

जून के अंत में शनि वक्री होने जा रहे हैं। इसके साथ ही बुध भी गोचर करेंगे। 29 जून 2024 की दोपहर को बुध गोचर कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। फिर इसके कुछ घंटे बाद शनि अपनी राशि कुंभ में वक्री हो जाएंगे। इस तरह 12 घंटे में 2 अहम बदलाव होंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार शनि और बुध की स्थिति में बदलाव 4 राशियों के लोगों को परेशान कर सकता है। इन राशियों को शनि और बुध करेंगे परेशान मेष- शनि और बुध का परिवर्तन मेष राशि वालों को आर्थिक परेशानी दे सकता है। इन लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आप कमाई से ज्यादा खर्च करेंगे। इससे आपको पैसों की कमी हो सकती है। इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। साथ ही बड़े फैसले लेते समय सावधानी बरतें।

Vashu Bhagnani ने ₹250 करोड़ के कर्ज से उठाया राज, चीजों को ठीक करने के लिए मांगा 60 दिन का समय – IndiaNews

शनि और बुध से इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

मेष: शनि और बुध का परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है। इन लोगों के खर्चे बढ़ेंगे। आप अपनी आय से अधिक खर्च करेंगे। इससे आपको आर्थिक तंगी हो सकती है। इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। साथ ही बड़े फैसले लेते समय सावधानी बरतें।

कर्क: कर्क राशि वालों के लिए अगले कुछ दिन उतार-चढ़ाव भरे रहेंगे। इन लोगों को अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को घाटा हो सकता है। कुछ लोगों को कर्ज लेना पड़ सकता है। कई बार बनते-बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। ऐसी समस्या आने पर धैर्य रखें। Shani Vakri June 2024

Stree 2 का टीजर हुआ रिलीज, अब खोलेगा असली स्त्री का राज – IndiaNews

सिंह: यह समय आपके लिए बहुत सोच-समझकर खर्च करने का है। ऊपरी तौर पर तो आपको सब ठीक लगेगा, लेकिन अचानक कोई समस्या आ सकती है। आमदनी बढ़ेगी, लेकिन खर्च आपका बजट बिगाड़ देंगे। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। नकारात्मक भावनाओं से बचें।

तुला: अपने और परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नहीं तो छोटी सी समस्या आपको कई दिनों तक अस्पताल के चक्कर लगवा सकती है। तरक्की में रुकावटें आ सकती हैं। सोच-समझकर बोलें। आपकी बातें किसी को ठेस पहुंचा सकती हैं। धैर्य रखें।

India News Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को झटका, CBI ने तिहाड़ जेल से किया गिरफ्तार -IndiaNews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT