India News (इंडिया न्यूज), Shardiya Navratri Third Day 2023: आज दिन मंगलवार 17 अक्टूबर 2023, शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। इस दिन को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं शास्त्रों के अनुसार, मां दुर्गा का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी माना जाता है। माता के मस्तक में घण्टे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान होता है, इसी वजह से मां का नाम चंद्रघंटा पड़ा।
दस हाथों वाली मां चंद्रघंटा कमल और कमंडल के अलावा अस्त-शस्त्र को धारण करती हैं। माथे पर अर्थ चंद्र ही इनकी पहचान होती है। इनके कंठ में श्वेत पुष्प की माला और शीर्ष पर रत्नजड़ित मुकुट विराजमान रहता है। माता चंद्रघंटा युद्ध की मुद्रा में विराजमान रहती हैं। माना जाता है कि मां चंद्रघंटा की पूजा में दूध का प्रयोग करना परम कल्याणकारी होता है। तो चलिए जानते माता का विधिवत पूजा-पाठ कैसे करें औप इसका शुभ मुहूर्त क्या है?
पिण्डजप्रवरारूडा चण्डकोपास्त्रकैर्युता। प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।
मां चंद्रघंटा की पूजा करते वक्त सुनहरे या पीले रंग के वस्त्र को धारण करना अत्यंत शुभ माना गया है।
इसको लेकर मान्यता है कि मां चंद्रघंटा को सफेद कमल और पीले गुलाब की माला अर्पित करना बेहद ही शुभ होता है।
मां चंद्रघंटा का पूजन के समय केसर की खीर और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इसके अलावा पंचामृत, चीनी व मिश्री भी माता रानी को अर्पित कर सकते हैं।
ये भी पढ़े- Navratri 2023 Day 3: नवरात्री के तीसरे दिन होती है माता चंद्रघंटा की पूजा, जानिए क्या है पूजन विधि
MP News: भक्ति या अंधविश्वास ? बाघेश्वरी शक्ति धाम में लड़की ने तलवार से काटी जीभ
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.